गुरु पूर्णिमा पर कैथा जगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजन आज

Updated:
विज्ञापन

भगवन जगन्नाथ का विग्रह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ के कैथा स्थित जगन्नाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशेष पूजा, भोग वितरण और कीर्तन-संगीत का भव्य आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

रामगढ़. नगर परिषद क्षेत्र के कैथा स्थित जगन्नाथ मंदिर में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बलराम व माता सुभद्रा का विशेष पूजन, भोग वितरण व कीर्तन-संगीत का आयोजन किया जायेगा. मंदिर में सुबह से विशेष पूजा-अर्चना शुरू होगी. भगवान का फूलों से श्रृंगार कर फल व मिष्ठान का भोग अर्पित किया जायेगा. इसके बाद दोपहर में खीर व खिचड़ी का भोग लगाया जायेगा. श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण होगा. कार्यक्रम के तहत बरकाकाना के कलाकारों द्वारा कीर्तन-संगीत प्रस्तुत किया जायेगा. मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से गुरु पूर्णिमा पर मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन-पूजन करने की अपील की.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola