18 सितंबर को रामगढ़ के तेलियातु में होगा भव्य करम महोत्सव, विधायक जयराम महतो होंगे मुख्य अतिथि

Updated:
विज्ञापन

करम महोत्सव की तैयारी को लेकर मौजूद जेएलकेएम पदाधिकारी, समर्थक व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ के तेलियातु में 18 सितंबर को करम महोत्सव का आयोजन होगा. मुख्य अतिथि टाइगर जयराम महतो होंगे. जानिए इस लोकपर्व की तैयारी और महत्व के बारे में पूरी जानकारी.

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

विज्ञापन

रामगढ़. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) महिला मोर्चा की केंद्रीय सचिव सोनी महतो ने कहा कि करम महोत्सव का आयोजन 18 सितंबर को बुनियादी उच्च विद्यालय, तेलियातु (वार्ड नंबर 25) में किया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक टाइगर जयराम कुमार महतो शामिल होंगे.

झारखंड की लोक संस्कृति और प्रकृति प्रेम का प्रतीक है करमा पर्व : सोनी महतो

सोनी महतो ने कहा कि करमा पूजा झारखंडवासियों का महत्वपूर्ण लोकपर्व है. यह पर्व प्रकृति, भाई-बहन के प्रेम, परिवार की खुशहाली तथा सामुदायिक एकता का प्रतीक है. करम वृक्ष और उसकी डाल को पवित्र मानकर पूजा की जाती है तथा अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और प्रकृति की कृपा की कामना की जाती है. उन्होंने कहा कि करमा पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम का भी प्रतीक है. कई समुदायों में बहनें अपने भाइयों की सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना करती हैं. वहीं पारंपरिक करमा गीत, मांदर, ढोल और सामूहिक नृत्य इस पर्व की विशेष पहचान हैं.

भाईचारे और पर्यावरण संरक्षण का देता है संदेश

सोनी महतो ने कहा कि करमा महोत्सव केवल पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों को एकजुट करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम भी है. गांव और समाज के लोग मिलकर पूजा-अर्चना एवं उत्सव मनाते हैं. करम वृक्ष और प्रकृति के प्रति सम्मान हमें पेड़-पौधों एवं पर्यावरण की रक्षा का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि करमा पर्व के माध्यम से परिवार एवं समाज में सुख-शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की जाती है. यह पर्व झारखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, प्रकृति-प्रेम, परंपरा और सामुदायिक एकता की जीवंत पहचान है.

कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे ग्रामीण

वार्ड नम्बर 25, तेलियातु बस्ती तथा अगल-बगल के लोग कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. सोनी महतो ने क्षेत्र के लोगों से करम महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पर्व की परंपरा और संस्कृति को मजबूत बनाने की अपील की. इस बैठक में जेएलकेएम के पदाधिकारी, समर्थक व ग्रामीण जनता उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: चतरा में दो हाइवा की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल; हजारीबाग रेफर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola