चतरा में दो हाइवा की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल; हजारीबाग रेफर
हाइवा से चालक को बाहर निकालते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
चतरा के जबड़ा चौक पर दो हाइवा की आमने-सामने टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल भेजा गया, स्थिति गंभीर है.
चतरा. बगरा-बालूमाथ पथ स्थित जबड़ा चौक के पास शनिवार की रात दो कोल वाहनों का आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों चालक वाहन में ही फंस गए थे. ग्रामीणों के काफी प्रयास से दोनों चालकों को बाहर निकाला गया. इसके बाद इलाज के लिए सिमरिया सदर अस्पताल भेजा गया.
गंभीर हालत में दोनों चालक हजारीबाग रेफर
स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों को हजारीबाग के लिए रेफर कर दिया गया. दोनों चालकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
कोयला लदा हाइवा बालूमाथ की ओर से आ रहा था
ग्रामीणों ने बताया कि कोयला लदा हाइवा बालूमाथ की ओर से आ रहा था, जबकि खाली हाइवा बगरा से जा रहा था. इस बीच दोनों के बीच टक्कर हो गई. जिसके कारण सड़क पर काफी दूर तक जाम लग गया.
पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाया
सूचना पाकर सिमरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. दोनों वाहनों को हटाकर किनारे किया गया. इसके बाद वाहनों का परिचालन शुरू हुआ.
लापरवाही से वाहन चलाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
ग्रामीणों ने बताया कि कोयला लदा वाहन को चालक लापरवाही से चलाते हैं. जिसके चलते आए दिन दुर्घटना होती रहती है. सड़क पर चलने में हमेशा डर बना रहता है.
कोयला कहां जा रहा था, इसकी जांच
बालूमाथ की ओर से कोयला लेकर आ रहा हाइवा की जांच की जा रही है. कोयला कहां जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है. लोगों ने आशंका जतायी कि कोयला चोरी का भी हो सकता है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा.
ये भी पढ़ें: झुमरीतिलैया में चाकूबाजी के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति समिति की बैठक में बनी रणनीति
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए