मयूरहंड में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल, डोण्डवा ने कटकमसांडी को हराकर जीता खिताब

विज्ञापन

विजेता टीम को कप देकर पुरस्कृत विधयाक जिला परिषद व अन्य : Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मयूरहंड के करमा खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में डोण्डवा टीम ने जीत हासिल की. पूर्व मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और मैदान विकास की घोषणा की.

विज्ञापन

मयूरहंड(चतरा). करमा खेल मैदान में यूनाइटेड क्लब द्वारा आयोजित नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट रविवार को सम्पन्न हुआ. फाइनल मैच पिंटू एलेवन क्लब डोण्डवा बनाम राजू एलेवन क्लब कटकमसांडी के बीच खेला गया. इसमें डोण्डवा की टीम विजयी रही.

विज्ञापन

समापन मैच के मुख्य अतिथि राज्य सरकार श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक कुमार उज्ज्वल दास, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी व विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य देवेंद्र प्रसाद, स्थानीय मुखिया रामनाथ यादव व पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी सुधीर कुमार यादव उपस्थित थे.

पुरस्कार वितरण और मुख्य वक्ताओं के संबोधन

अतिथियों ने विजेता टीम को 30 हजार रुपये के साथ बड़ा कप व उप विजेता टीम को 15 हजार रुपये के साथ छोटा कप प्रदान किया. निखिल कुमार को मैन ऑफ द मैच व अनुज कुमार को मैन ऑफ द सीरीज प्रदान किया गया.

मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ने कहा कि गांव के खिलाड़ी ही आगे चलकर राज्य और देश स्तर पर नाम कमाते हैं. खेल से प्रतिभाएं निखरती हैं. जीवन में खेल जरूरी है.

कौशल विकास केंद्र के नाम से करायेंगे मैदान का विकास

सिमरिया विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिये खिलाड़ियों को गांव स्तर पर परिश्रम करने की जरूरत है. खेल मनोरंजन का एक साधन है, जिससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है. खिलाड़ियों के हित में खेल को बढ़ावा देना जरूरी है.

विधायक श्री कुमार ने करमा खेल मैदान को कौशल विकास केंद्र के नाम से विकसित करने की घोषणा की.

वहीं जिला परिषद सदस्य श्री तिवारी ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल, खेल की भावना से खेलना चाहिये. मैदान में संघर्ष करने वाले खिलाड़ी ही विजेता बनते हैं. उन्होंने मैदान के विकास में सहयोग करने का आश्वासन दिया.

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर कदगावां मुखिया अशोक भुईयां, व्यवसायी कृष्णा केशरी, पैक्स अध्यक्ष मनोज यादव, उप मुखिया जयनंदन यादव, रामसेवक यादव, अरुण यादव, टुन्नी सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.

आखिरी पलों तक चले रोमांचक मुकाबले में डोण्डवा की टीम ने कटकमसांडी को कड़ी टक्कर देते हुए खिताब अपने नाम किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola