करमा यूनाइटेड फुटबॉल टूर्नामेंट पर डोण्डवा टीम का कब्जा
फोटो :- 1. विजेता टीम को कप देकर पुरस्कृत विधयाक जिला परिषद व अन्य. 2. खिलाड़ियों व दर्शकों से परिचय प्राप्त करते पूर्व मंत्री. | Prabhat Khabar Network
मयूरहंड के करमा खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में डोण्डवा टीम ने जीत हासिल की। पूर्व मंत्री और विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
मयूरहंड, चतरा: करमा खेल मैदान में यूनाइटेड क्लब द्वारा आयोजित नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को खेला गया. फाइनल मैच पिंटू इलेवन क्लब डोण्डवा और राजू इलेवन क्लब कटकमसांडी के बीच हुआ, जिसमें डोण्डवा की टीम विजयी रही.
समापन समारोह में राज्य सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक कुमार उज्ज्वल दास, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, जिला परिषद सदस्य देवेंद्र प्रसाद, स्थानीय मुखिया रामनाथ यादव व पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी सुधीर कुमार यादव मौजूद थे. अतिथियों ने विजेता टीम को 30 हजार रुपये व बड़ा कप तथा उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये व छोटा कप देकर पुरस्कृत किया. निखिल कुमार को मैन ऑफ द मैच और अनुज कुमार को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया.
मैदान को कौशल विकास केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा
पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि गांव स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी ही राज्य व देश स्तर पर अपनी प्रतिभा निखारकर पहचान बनाते हैं. जीवन में खेल जरूरी है. विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने कहा कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए खिलाड़ियों को गांव स्तर पर मेहनत करने की जरूरत है. उन्होंने करमा खेल मैदान को कौशल विकास केंद्र के नाम से विकसित करने की घोषणा की.
जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए. उन्होंने मैदान के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया. मौके पर कदगावां मुखिया अशोक भुइयां, व्यवसायी कृष्णा केशरी, पैक्स अध्यक्ष मनोज यादव, उप मुखिया जयनंदन यादव, रामसेवक यादव, अरुण यादव, टुन्नी सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए