पत्थलगड्डा में डीलरों की बैठक, बकाया कमीशन के भुगतान की मांग
बैठक में उपस्थित डीलर | Prabhat Khabar Network
पत्थलगड्डा में डीलरों की बैठक में लंबित कमीशन भुगतान की मांग उठाई गई। डीलरों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का निर्णय लिया है।
पत्थलगड्डा, चतरा: प्रखंड के डीलरों की बैठक रविवार को प्रखंड अध्यक्ष सीताराम दांगी की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई. संचालन श्यामलाल दांगी ने किया. बैठक में सभी डीलर उपस्थित थे. इस दौरान डीलरों के पूर्व के बकाया कमीशन के भुगतान को लेकर चर्चा की गयी. सदस्यों ने बताया कि कई महीनों का कमीशन अब भी लंबित है, जिससे डीलरों को काफी परेशानी हो रही है.
सभी सदस्यों ने एक स्वर में निर्णय लिया कि अपनी मांगों को ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जायेगा. प्रखंड अध्यक्ष सीताराम दांगी ने कहा कि सभी डीलर ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के तहत एकजुट होकर काम करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि संगठन को तोड़ने का प्रयास करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा.
बैठक में नंदकिशोर दांगी, बलदेव रजक, प्रेमचंद सागर, संजय कुमार दांगी, एतवारी देवी, मृदुला सिन्हा, सुनीता देवी, ललिता देवी, चारमणि देवी, प्रमिला देवी सहित सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता उपस्थित थे. वहीं, चतरा जिला कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष पंकज यादव, जिला संरक्षक मो. यासीन, मोनू रजक, सरोज प्रजापति व संजय माथुर विशेष रूप से उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए