सब्जी में पड़ गया ज्यादा तेल? मिनटों में ऐसे करें बैलेंस

Updated:
विज्ञापन
How To Remove Extra Oil in Vegetables, AI Image

How To Remove Extra Oil in Vegetables, AI Image

सब्जी में ज्यादा तेल हो गया है? घबराएं नहीं, कुछ आसान घरेलू उपाय आपकी इस छोटी-सी गलती को मिनटों में सुधार सकते हैं.

विज्ञापन

Extra Oil in Vegetables: खाना बनाते समय कई बार जल्दबाजी या अंदाजे से तेल डालने की वजह से सब्जी जरूरत से ज्यादा ऑयली हो जाती है. इससे न सिर्फ सब्जी का स्वाद बदल जाता है, बल्कि उसे खाना भी भारी लग सकता है. अच्छी बात यह है कि ऐसी स्थिति में पूरी सब्जी खराब नहीं होती. घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजों की मदद से अतिरिक्त तेल को आसानी से कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसे आसान उपाय, जो आपकी सब्जी का स्वाद फिर से संतुलित कर सकते हैं.

सब्जी को ठंडा करके तेल अलग करें

अगर सब्जी तुरंत खाने की जरूरत नहीं है, तो पहले उसे सामान्य तापमान पर आने दें. इसके बाद कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें. ठंड में तेल ऊपर आकर जम जाता है. फिर चम्मच से उस जमी हुई परत को निकाल दें और सब्जी को दोबारा गर्म करके परोसें.

ब्रेड भी आ सकती है काम

ग्रेवी वाली सब्जी में अगर ऊपर तेल की परत दिख रही है, तो एक ताजा ब्रेड स्लाइस को कुछ सेकंड के लिए ऊपर रखें. ब्रेड अतिरिक्त तेल को सोख लेती है. इसके बाद तुरंत ब्रेड हटा दें, ताकि वह टूटकर सब्जी में न मिले.

बर्फ की ठंडक करेगी मदद

एक बड़ा बर्फ का टुकड़ा लें और उसे चम्मच में रखकर या सीधे हल्के हाथ से सब्जी के ऊपर घुमाएं. ठंडक मिलने पर तेल उस हिस्से में जमा होने लगता है और आसानी से हटाया जा सकता है. ध्यान रखें कि बर्फ ज्यादा देर तक सब्जी में न रहे.

सूखी सब्जी के लिए अपनाएं टिश्यू ट्रिक

अगर आपने आलू, भिंडी या कोई दूसरी सूखी सब्जी बनाई है, तो उसे टिश्यू पेपर बिछी प्लेट में निकालें. टिश्यू अतिरिक्त तेल को सोख लेगा. जरूरत हो तो ऊपर से भी दूसरा टिश्यू हल्के से रख सकते हैं.

भुना बेसन बढ़ाए स्वाद भी

अगर ग्रेवी ज्यादा पतली है और तेल भी अधिक दिख रहा है, तो एक-दो चम्मच बेसन को बिना तेल के हल्का भून लें. अब इसे थोड़ा-थोड़ा करके सब्जी में मिलाएं. इससे अतिरिक्त तेल कम महसूस होगा और ग्रेवी भी अच्छी गाढ़ी हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: बरसात में जल्दी खराब हो जाते हैं आलू-प्याज? स्टोर करने का सही तरीका जानें


विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola