पुराने टूथब्रश को बेकार समझकर फेंकने की न करें गलती, घर की इन 6 जगहों पर आएगा आपके काम
पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल दोबारा कैसे करें? Ai image
Old Toothbrush Reuse Ideas: पुराना टूथब्रश बेकार समझकर फेंक देते हैं आप? जरा रुकिए, आपका यही पुराना टूथब्रश घर में कई ऐसे काम आ सकता है, जिनके बारे में आपने शायद कभी सोचा भी नहीं होगा. अगर आप भी इसे दोबारा इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो ये तरीके जरूर जान लें.
Old Toothbrush Reuse Ideas: जब भी हमारा टूथब्रश पुराना हो जाता है या फिर उसके ब्रिसल्स टेढ़े-मेढ़े हो जाते है, तो हम उसे बेकार समझकर कचरे के डिब्बे में फेंक देते है. हमें लगता है कि अब यह बेकार हो चुका है और इसका घर में क्या काम हो सकता है. भले ही आपने इस टूथब्रश का इस्तेमाल कई महीनों तक अपने दांतों की सफाई के लिए कर लिया हो और वह अब आपको किसी काम का न लग रहा हो, लेकिन सच बात तो यह है कि यह बेकार सा लगने वाला टूथब्रश आपके घर की सफाई में बहुत काम आ सकता है. बाजार में मिलने वाले बडे क्लीनिंग ब्रश अक्सर उन बारीक और पतली जगहों तक पहुंच ही नहीं पाते जहा पर सबसे ज्यादा गंदगी छिपी होती है. लेकिन आपके पुराने टूथब्रश का छोटा सा मुंह और उसके मजबूत ब्रिसल्स पतले से पतले कोनों, दरारों और घर पर मौजूद छोटी-छोटी चीजों की सफाई बहुत ही परफेक्टली और सही तरीके से कर पाते है.
अगर आप अभी भी अपने पुराने टूथब्रश को फेंकने की सोच रहे है, तो थोड़ी देर रुक जाइए. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे है, जिनसे आप इस पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल दोबारा अपने घर में कर सकते है.

बाथरुम टाइल्स की लकीरें साफ करने में मददगार
बाथरूम की टाइल्स के बीच जो पतली सी सफेद लकीर होती है, उसकी सफाई करने के लिए भी आप इस पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल काफी आसानी से कर सकते है. अगर टाइल्स के बीच पानी और साबुन की वजह से पीलापन या फिर कालापन आ गया है, तो पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल करना सबसे बेस्ट है. बडे ब्रश के ब्रिसल्स इन लकीरों की सफाई आसानी से नहीं कर पाते है. टाइल्स के बीच की इन लाइन्स की सफाई करने के लिए पुराने टूथब्रश पर थोडा सा बेकिंग सोडा या फिर लिक्विड डिटर्जेंट लगाएं. अब इसे टाइल्स के बीच की लकीरों पर अच्छे से रगड़ें. टूथब्रश का छोटा सा सिर इन कोनों में बहुत ही आसानी से पहुंच जाता है और यहां पर जमी हुई हर गंदगी को साफ करके टाइल्स को बिल्कुल नए जैसा चमका देता है.
नल और सिंक के मुश्किल कोनों की अच्छे से धुलाई
किचन और बाथरूम के नल के आसपास अक्सर पानी का खारापन या फिर जिद्दी सफेद दाग जमने लग जाते है. अक्सर नल के जॉइंट्स और नीचे के हिस्सों की सफाई हाथ या फिर कपडे से रगड़ने पर ठीक से हो नहीं पाती है. वही, जब आप पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल इन पतली दरारों में फंसी हुई गंदगी को निकालने के लिए करते है, तो ये काफी आसानी से साफ हो जाते है. इसके लिए सिर्फ थोड़ा सा विनेगर या फिर बर्तन धोने वाले साबुन को टूथब्रश पर लगाएं और इससे नल के जॉइंट्स को अच्छी तरह से रगडें. ऐसा करते ही कुछ ही मिनटों में नल पर जमी पूरी गंदगी साफ हो जाएगी.
खिड़की और दरवाजे के ट्रैक्स की सफाई
आजकल ज्यादातर घरों में आपको स्लाइडिंग वाले दरवाजे और खिड़कियां ही देखने को मिलेंगे. इनके नीचे वाले जो ट्रैक्स होते है, उनमें गंदगी और धूल बहुत ही जल्दी जमा हो जाती है. जब यह धूल और मिट्टी बहुत ही ज्यादा जम जाती है, तो खिड़की और दरवाजे सही से बंद नहीं होते है और बीच में ही अटकने लगते है. इस पतली और डीप जगह को कपडे से अच्छी तरह साफ कर पाना लगभग नामुमकिन होता है. लेकिन, एक सूखे हुए पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल करके आप इन ट्रैक्स के अंदर जमी धूल और गंदगी को काफी आसानी से झाड़ सकते है. इसके बाद गीले टूथब्रश का इस्तेमाल करके अंदर जमी मिट्टी को भी निकालना बहुत आसान हो जाता है.
कीबोर्ड और टीवी रिमोट की सफाई
अगर आपके घर पर कंप्यूटर, लैपटॉप के कीबोर्ड और टीवी के रिमोट के बटनों के बीच बहुत ही बारीक गंदगी और धूल जम गई है, तो इनकी सफाई करने के लिए भी आप अपने पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते है. इसके लिए सबसे पहले एक सूखे और एकदम ही साफ पुराने टूथब्रश को लें और उससे बटनों के बीच की धूल को बिल्कुल ही हल्के हाथों से झाड़ना शुरू कर दें. इस पुराने टूथब्रश के इस्तेमाल से आपके महंगे गैजेट्स बिना किसी नुकसान के पूरी तरह साफ हो जाते है.
कंघी और हेयर ब्रश को साफ करना
हम जिस कंघी या फिर हेयर ब्रश का इस्तेमाल हर दिन अपने बालों को सुलझाने के लिए करते है, उनमें भी कुछ ही दिनों में धूल, ऑयल और टूटे हुए बाल फंसने लग जाते है. अगर आप इस कंघी को सिर्फ पानी से धो देते है, तो इससे कभी भी पूरी गंदगी अच्छे से साफ नहीं होती है. कंघी या हेयर ब्रश की अच्छे से सफाई करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में थोड़ा सा गुनगुना पानी लें और फिर उसमें थोडा सा शैंपू मिक्स कर दें. इसके बाद अपनी सभी गंदे पड़े कंघियों को इस पानी में डुबोकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल करते हुए कंघी के दांतों के बीच जमी हुई गंदगी को अच्छे से रगड़कर साफ करें. यह पुराना टूथब्रश आसानी से गहराई तक जाकर पूरी गंदगी बाहर निकाल देगा.
ज्वैलरी और चेन की चमक वापस लाने में मददगार
अक्सर चांदी की पायल, अंगूठी या सोने की चेन में समय के साथ धूल-मिट्टी जम जाती है, जिससे उनकी चमक फीकी पड़ने लग जाती है. ज्वैलरी के छोटे-छोटे डिजाइनों के अंदर सफाई करना बहुत मुश्किल होता है. लेकिन आप अगर चाहें तो पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल करके भी इन्हें बहुत ही आसानी से साफ कर सकते है. इसके लिए सबसे पहले थोड़े से गुनगुने पानी में थोड़ा सा डिटर्जेंट या शैंपू घोलें और बहुत ही हल्के हाथों से पुराने टूथब्रश से गहनों को साफ करें. बस इस बात का ख्याल रखें कि टूथब्रश के बाल बहुत टाइट न हों ताकि गहनों पर खरोंच न आए. सिर्फ इतना करते ही आपकी ज्वैलरी फिर से नए जैसी चमकने लगेगी.
ये भी पढ़ें: गंदगी से काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड और दरवाजों के हैंडल? घर पर बने इस क्लीनर से लौटाएं नई जैसी चमक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए