पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण का आह्वान

Updated:
विज्ञापन
फोटो फाइल 28 आर- 12 समारोह में प्रमाण-पत्र एवं पौधा के साथ अतिथि व पदाधिकारी. | Prabhat Khabar Network

समारोह में प्रमाण-पत्र एवं पौधा के साथ अतिथि व पदाधिकारी. | Prabhat Khabar Network

लघु उद्योग भारती की रामगढ़ इकाई ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया और सदस्यों को सदस्यता प्रमाण-पत्र वितरित किए।

विज्ञापन

रामगढ़. लघु उद्योग भारती की रामगढ़ जिला इकाई की ओर से होटल शिवम इन के सभागार में एक पौधा सह सदस्यता प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सदस्यों को सदस्यता प्रमाण-पत्र वितरित किये गये. पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रत्येक सदस्य को एक पौधा भेंट किया गया. इस अवसर पर संगठन से जुड़े पांच नये सदस्यों का भी स्वागत किया गया. कार्यक्रम का संचालन भारत गोयल ने किया. जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह लांबा ने अतिथियों का स्वागत किया. मुख्य अतिथि विजय मेवाड़ ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की नींव है. प्रांतीय महासचिव विनोद अग्रवाल ने रामगढ़ जिला इकाई की सक्रिय कार्यशैली की सराहना करते हुए इसे प्रदेश की अग्रणी इकाइयों में शामिल बताया. निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष विजय छापड़िया ने रामगढ़ इकाई की संगठनात्मक सक्रियता की सराहना करते हुए इसे प्रदेश का कोहिनूर बताया. प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रवीण झा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधारोपण का आह्वान किया. जिला सचिव वरुण बागड़िया ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर रांची महिला विंग की अध्यक्ष सरिता पांडेय, उपाध्यक्ष सुचित्रा छापड़िया, उप सचिव नीतू सिंह, रांची महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, प्रांतीय उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश पांडेय, आनंद सराफ, संजय शर्मा, विजय पोद्दार, राजेश अग्रवाल, रोहित पंसारी, मनोज मंडल, उमेश राजगढ़िया, जन्मेजय प्रताप सिंह, रूपेश गुप्ता, राहुल अग्रवाल, पीयूष बंसल, अनिल गोयल, अमित महतो, डॉ मृत्युंजय सिंह, सचिन अग्रवाल, अमित अग्रवाल उपस्थित थे.


विज्ञापन
Md

लेखक के बारे में

By Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola