मिल कर बनायेंगे शिबू सोरेन के सपनों का झारखंड : हेमंत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2020 1:37 AM

विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड अलग राज्य दिलाने में अग्रणी भूमिका निभानेवाले दिशोम गुरु व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री यह विश्वास दिलाता हूं कि हमें दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सपनों के झारखंड का निर्माण मिल […]

विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड अलग राज्य दिलाने में अग्रणी भूमिका निभानेवाले दिशोम गुरु व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री यह विश्वास दिलाता हूं कि हमें दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सपनों के झारखंड का निर्माण मिल कर करना है.

दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने जल, जंगल, जमीन, आदिवासियों, पिछड़ों, वंचितों, दलितों और झारखंड वासियों के कल्याण के लिए, उनकी समृद्धि के लिए अपनी आवाज को बुलंद की थी. इसके परिणाम स्वरूप हमें झारखंड अलग राज्य के रूप में मिला.
उन्होंने कहा कि झारखंड के सतत विकास में उनका मार्गदर्शन मुझे प्राप्त होता रहेगा. जिस उद्देश्य से झारखंड की स्थापना हुई, उस उद्देश्य को अवश्य प्राप्त कर सकेंगे. श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड वासियों की ओर से उनके बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना भी करता हूं.
मुख्यमंत्री ने झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को भी उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि वे राज्य के वरिष्ठ नेता हैं, उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना के साथ उनके मार्गदर्शन से हमें अपने लक्ष्य को हासिल करने में दृढ़ता मिलेगी.
रघुवर दास ने भी दी जन्मदिन की शुभकामनाएं : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और बाबूलाल मरांडी को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी है. श्री दास ने दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों की लंबी उम्र की कामना की है.
इधर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के कार्यवाहक चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ने भी पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन व बाबूलाल मरांडी को उनके जन्म दिन की शुभकामनाएं दी है. साथ ही उनके दीर्घायु जीवन की कामना की है. स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को उनके जन्मदिन की बधाई दी.
शिबू सोरेन ने 76 पाउंड का केक काटा
मंत्री रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम ने दी बधाई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola