CM हेमंत का बड़ा फैसला: गरीबों को एक साथ मिलेगा महीनों का बकाया राशन, टेंडर जारी

Updated:
विज्ञापन
Hemant Soren

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Hemant Soren: झारखंड में राशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले होने वाली है. CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर 18 महीने की बकाया चीनी और 9 महीने की दाल सरकार एक साथ देगी. इसे लेकर तैयारियां हो चुकी हैं. पढ़ें, पूरी खबर

विज्ञापन

रांची से सतीश सिंह की रिपोर्ट

Hemant Soren, रांची : झारखंड सरकार गरीबों को मिलने वाले राशन और अन्य कल्याणकारी सामग्रियों का बैकलॉग पूरी तरह खत्म करेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इसको लेकर अपनी कवायद तेज कर दी है. विभाग ने इस समस्या से निपटने के लिए एकमुश्त सामग्रियों की खरीद कर बैकलॉग को समाप्त करने की योजना बनायी है. वर्तमान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम (जेएसएफएसए) से जुड़े राज्य के करीब 68 लाख लाभुक परिवारों को समय पर चावल मिल रहा है और यह योजना पूरी तरह अपडेट है. जून माह के राशन का वितरण सुचारू रूप से किया जा रहा है.

विभिन्न योजनाओं में बैकलॉग की स्थिति

  • चीनी वितरण: झारखंड के 8.92 लाख अंत्योदय परिवारों को पिछले 18 महीनों से अनुदानित दर पर मिलने वाली चीनी नहीं मिल सकी है.
  • दाल वितरण: सरकार की ओर से शुरू की गयी मुफ्त दाल वितरण योजना में नौ माह का बैकलॉग चल रहा है. वर्तमान में अगस्त व सितंबर 2025 की दाल बांटी जा रही है.
  • किरासन तेल: इस योजना में तीन महीने का बैकलॉग है. फिलहाल जनवरी से मार्च तक के तेल का वितरण हो रहा है.
  • नमक वितरण: नमक वितरण योजना में आठ महीने का बैकलॉग है, जिसके तहत फिलहाल जुलाई से सितंबर 2025 तक के नमक का वितरण चल रहा है.
  • सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना: 10 रुपये में धोती/लुंगी व साड़ी देने की यह योजना छह महीने के बैकलॉग में है. अभी सितंबर 2025 के तहत वितरण किया जा रहा है.

Also Read: चतरा के सिमरिया पहुंचे बिहार के अलवर और औरंगाबाद के 40 मुखिया, पंचायती राज योजनाओं का किया अध्ययन

क्या कहते हैं जिम्मेदार मंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभागीय समीक्षा बैठक में बैकलॉग खत्म करने का सख्त निर्देश दिया था. इसके बाद विभाग ने टेंडर निकालकर एकमुश्त राशन व अन्य जरूरी सामग्रियों की खरीद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रक्रिया पूरी होते ही लाभुकों को उनका बकाया एकमुश्त राशन उपलब्ध करा दिया जायेगा.

डॉ इरफान अंसारी, खाद्य आपूर्ति मंत्री, झारखंड

Also Read: गुमला-सिमडेगा सीमा पर भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola