झारखंड आंदोलन के समर्पित कार्यकर्ता को आजसू ने दी श्रद्धांजलि, सभी ने दो मिनट का रखा मौन

Updated:
विज्ञापन
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन | Prabhat Khabar Network

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन | Prabhat Khabar Network

सिल्ली आजसू नगर कार्यालय में दिवंगत कृष्ण कुमार महतो के लिए शोक सभा आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

सिल्ली: आजसू पार्टी के सिल्ली नगर कार्यालय में रविवार शाम एक शोक सभा आयोजित कर दिवंगत कृष्ण कुमार महतो को श्रद्धांजलि दी गयी. नगर प्रभारी गौतम कृष्ण साहु, केंद्रीय सचिव संजय सिद्धार्थ, नगर अध्यक्ष भरत देव साय, नरोत्तम गोरांई, मनोज साव, पंसस ज्योति कुमारी, दीपा कुमारी समेत आजसू कार्यकर्ताओं ने दिवंगत कृष्णा महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

नगर प्रभारी ने कहा कि कृष्ण कुमार महतो झारखंड आंदोलन से जुड़े समर्पित कार्यकर्ता थे. आजसू पार्टी के में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है.

मौके पर अजय महतो, संजीत सिंह देव, शशि सोनार, सुरेश मुंडा, संदीप सिंह देव, विनोद कोइरी, हेमंत नायक, अजय कुमार महतो, रवि सिंह, नन्द किशोर महतो, संजय कोइरी समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे.


विज्ञापन
Vishnu Giri

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola