धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद होटल में डांस करते दिखे CJP नेता, वायरल VIDEO पर मचा बवाल

शिश्क्षा मंत्री धर्मेंद्र के इस्तीफे के बाद cjp नेता सौरव दास डांस करते हुए. ( स्रोत- सोशल मीडिया )
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP नेताओं का एक होटल में जश्न मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने नई बहस छेड़ दी है, जहां कुछ लोग इसे असंवेदनशील बता रहे हैं, वहीं CJP ने इसे नई पीढ़ी का तरीका बताया है.
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की खबर आने के कुछ देर बाद राजधानी के एक होटल में जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.
इस्तीफे के बाद खत्म हुआ आंदोलन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे में कहा कि वह नहीं चाहते कि मौजूदा स्थिति का गलत राजनीतिक फायदा उठाया जाए और छात्रों का ध्यान उनके भविष्य से भटके. उनके इस्तीफे के बाद CJP ने जंतर-मंतर सहित विभिन्न स्थानों पर चल रहे अपने विरोध-प्रदर्शनों को वापस लेने की घोषणा कर दी.
View on Instagram
सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने CJP नेताओं के जश्न को असंवेदनशील बताया. यूजर्स का कहना है कि पेपर लीक विवाद, दोबारा परीक्षा और मानसिक तनाव के कारण कई छात्रों और परिवारों ने कठिन दौर देखा है. ऐसे समय में राजनीतिक जीत का जश्न मनाना लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कदम माना जा रहा है.
सौरव दास बोले- यह Gen-Z का स्टाइल है
होटल में डांस पार्टी के वीडियो पर सवाल उठने पर सौरव दास ने X पर लिखा- इससे सिर्फ यही साबित होता है कि सरकार और कुछ लोग आज की Gen-Z और नई पीढ़ी की सोच और भाषा को नहीं समझते. उन्होंने कहा-हम जितने दिन जरूरत होगी, सड़क पर बैठकर आंदोलन कर सकते हैं. हम नाचते हुए भी विरोध कर सकते हैं. हम कोल्ड कॉफी पीते हुए भी आंदोलन का संगठन कर सकते हैं.
बदलाव की लड़ाई लड़ने के लिए हमें वैसा दिखने की जरूरत नहीं है, जैसा पिछली पीढ़ियां सोचती हैं कि कोई आंदोलन होना चाहिए (इसका मतलब किसी का अपमान करना नहीं है)हमारी पीढ़ी ऐसी ही है, आत्मविश्वास से भरी, रचनात्मक, मजबूत और किसी तय छवि में बांध पाना नामुमकिन है। अंकल-आंटी शिकायत करते रहें, उन्हें हमारे साथ तालमेल बिठाना ही होगा.
BJP ने भी उठाए सवाल
इस मामले पर BJP नेताओं ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है. वरिष्ठ अधिवक्ता और BJP नेता महेश जेठमलानी समेत कई नेताओं ने आंदोलन की फंडिंग और उसके संचालन को लेकर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि लंबे समय तक चले इस आंदोलन के पीछे इस्तेमाल हुए संसाधनों और धन के स्रोत पर भी स्पष्ट जवाब दिया जाना चाहिए.
नेतृत्व और आंदोलन पर नई बहस
होटल पार्टी का यह वीडियो अब केवल एक वायरल क्लिप नहीं, बल्कि आंदोलन की प्राथमिकताओं और उसके नेतृत्व पर सवालों का केंद्र बन गया है. समर्थक और विरोधी दोनों पक्ष अपनी-अपनी दलीलें दे रहे हैं. ऐसे में यह विवाद अब सड़क से निकलकर सोशल मीडिया और राजनीतिक बहस का मुद्दा बन चुका है.
यह भी पढ़ें- CJP ने सरकार को फिर दी चेतावनी: FIR वापस लो, नहीं तो फिर जंतर-मंतर पर होगा आंदोलन!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सत्येन्द्र गिरि
सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.
सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










