हफुआ स्कूल में चोरी, मिड डे मील का सामान ले गये चोर

Updated:
विज्ञापन
हफुआ स्कूल में चोरी, मिड डे मील का सामान ले गये चोर

पिपरवार के हफुआ प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने मिड डे मील का राशन और बच्चों के खिलौने चुराए। ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन

पिपरवार: थाना क्षेत्र के हफुआ स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने ताला तोड़कर बच्चों के मिड डे मील का सामान चोरी कर लिया. घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है. शनिवार सुबह प्रधानाध्यापक सूर्यकांत शर्मा विद्यालय पहुंचे, तो उन्होंने कमरे का ताला टूटा हुआ पाया. अंदर सामान बिखरा पड़ा था.

जांच के दौरान पता चला कि कमरे में रखा एक बोरा चावल, 120 पीस अंडा, दो किलो चना और बच्चों के खिलौने गायब हैं. ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में चोरी की यह तीसरी घटना है. बच्चों के भोजन का सामान चोरी होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है.

इस संबंध में थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि उन्हें अब तक घटना की लिखित या मौखिक सूचना नहीं मिली है. उन्होंने अपने स्तर से मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही.


विज्ञापन
जितेंद्र राणा

लेखक के बारे में

By जितेंद्र राणा

मैं 25 वर्षों से पत्रिकारिकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. प्रभात खबर में मैं वर्ष 2020 से पिपरवार डेट लाइन से समाचार लिख रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola