कुछ श्रमिक संगठन मजदूरों के हक-अधिकार को गिरवी रखने पर उतारू हैं : यादव

27 डकरा 01 अशोक यादव का स्वागत करते हुए लोग | Prabhat Khabar Network
अशोक यादव ने डकरा में कहा कि कुछ श्रमिक संगठन राजनीतिक हितों के लिए मजदूरों के अधिकारों से समझौता कर रहे हैं। नए श्रम कानूनों पर भी चर्चा की गई।
डकरा: यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) के कोल इंडिया वेलफेयर बोर्ड सदस्य सह सीसीएल सलाहकार समिति सदस्य एवं कोल फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक यादव ने सोमवार को एनके एरिया का दौरा किया. इस दौरान डकरा वीआईपी क्लब में एनके एरिया के नेताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद आयोजित बैठक में कोयला क्षेत्र के संगठित और असंगठित मजदूरों की समस्याओं, हक-अधिकार और वर्तमान चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गयी.
बैठक में अशोक यादव ने नये श्रम कानून के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मजदूरों को अपने अधिकारों और नियमों की जानकारी रखना जरूरी है. उन्होंने कहा कि कुछ श्रमिक संगठन राजनीतिक हितों के कारण मजदूरों के हक-अधिकार से समझौता करने की कोशिश कर रहे हैं.
उन्होंने ठेका मजदूरों के सीएमपीएफ, पेंशन, मेडिकल कार्ड, काम के घंटे और एनआईटी नियमावली सहित अन्य विषयों पर भी जानकारी दी. साथ ही एनके एरिया में संगठन की सदस्यता बढ़ाने, आगामी समय में वर्क्स कमेटी की तैयारी और पदाधिकारियों की सक्रियता को लेकर चर्चा की गयी.
इस अवसर पर अशोक यादव के साथ ओमप्रकाश सिंह, विनोद मिश्रा, भोला प्रसाद और शांतन कुमार मौजूद थे. वहीं बैठक में कृष्णा चौहान, प्रेम कुमार, रमेश चौहान, दिनेश भर, अरविंद कुमार, अशोक राम, जितेंद्र सिंह, दिनेश भुइयां, अमृत भोक्ता, शिवप्रसाद चौहान सहित संगठन के कई नेता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










