ePaper

अमित शाह के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे सुदेश

Updated at : 09 Mar 2019 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
अमित शाह के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे सुदेश

रांची. अाजसू अध्यक्ष सुदेश महतो को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का बुलावा आया है़ बताया जाता है कि श्री शाह आजसू नेता के साथ गठबंधन पर चर्चा करना चाहते है़ं शुक्रवार की देर शाम श्री महतो दिल्ली पहुंंचे. देर रात उनकी भाजपा नेताओं से मिलने की बात कही जा रही थी. जानकारी के […]

विज्ञापन
रांची. अाजसू अध्यक्ष सुदेश महतो को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का बुलावा आया है़ बताया जाता है कि श्री शाह आजसू नेता के साथ गठबंधन पर चर्चा करना चाहते है़ं शुक्रवार की देर शाम श्री महतो दिल्ली पहुंंचे.
देर रात उनकी भाजपा नेताओं से मिलने की बात कही जा रही थी. जानकारी के अनुसार श्री महतो के साथ गिरिडीह लोकसभा पर चर्चा होगी़ अाजसू ने एनडीए गठबंधन में हजारीबाग और गिरिडीह सीट की दावेदारी की है़
वहीं भाजपा गिरिडीह सीट पर आजसू के साथ गठबंधन की संभावना तलाश रही है़ इसी मुद्दे पर आगे की रणनीति तय होगी़ उल्लेखनीय है कि पूर्व में श्री महतो भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव से भी मिल चुके है़ं भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व अाजसू को साथ लेकर चलने के पक्ष में है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola