राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सक्रिय, पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और अजय शर्मा पहुंचे रांची

रांची एयरपोर्ट पर हुआ भूपेष बघेल का स्वागत
Ranchi: राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेता और पर्यवेक्षक भूपेश बघेल तथा अजय शर्मा रांची पहुंच गए हैं, जहां वे संगठन और गठबंधन नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे. पूरी खबर नीचे पढ़ें…
सतीश कुमार
Ranchi: झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में कांग्रेस आलाकमान द्वारा नियुक्त राज्यसभा चुनाव पर्यवेक्षक एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय शर्मा के रांची पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. रांची एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, राधा कृष्ण किशोर, बंधु तिर्की, प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे, राजीव रंजन प्रसाद, आदित्य विक्रम जायसवाल, मेहुल दुबे, अनिल सिंह, अभिलाष साहू, कुलदीप कुमार, राजेश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों पर्यवेक्षकों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया.
एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है और झारखंड में महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है. पार्टी नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देंगे. रांची एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला.
महागठबंधन की एकता पर जताया भरोसा
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर पर्यवेक्षकों का अभिनंदन किया तथा राज्यसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत का विश्वास व्यक्त किया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्यसभा चुनाव केवल एक निर्वाचन प्रक्रिया नहीं, बल्कि झारखंड में महागठबंधन की एकता, मजबूती और राजनीतिक प्रतिबद्धता का भी प्रतीक बनेगा. राजनीतिक जानकारों के अनुसार राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और महागठबंधन की सक्रियता यह संकेत दे रही है कि पार्टी चुनाव को पूरी गंभीरता और रणनीतिक तैयारी के साथ लड़ने की दिशा में आगे बढ़ रही है.
रांची आगमन पर पर्यवेक्षकों का हुआ भव्य स्वागत भी संगठन की एकजुटता और उत्साह को प्रदर्शित करता है. अब यह भी देखना बाकी है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अपना दूसरा उम्मीदवार मैदान में उतारता है या नहीं.
ये भी पढ़ें…
झामुमो ने बैद्यनाथ राम को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, दूसरे प्रत्याशी की घोषणा बाकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










