छिन्नमस्तिके मंदिर के पुजारी को पितृ शोक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2015 7:04 PM
रजरप्पा.रजरप्पा मंदिर के वरिष्ठ पुजारी सह रजरप्पा न्यास समिति के सचिव सुभाशीष पंडा के पिता अंबरनाथ पंडा (78 वर्ष) की मृत्यु हो गयी. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को दामोदर भैरवी संगम स्थल पर किया गया. बताया जाता है कि वे पिछले कई दिनों से बीमार थे. वे अपने पीछे भरा -पूरा परिवार छोड़ गये हैं. […]
रजरप्पा.रजरप्पा मंदिर के वरिष्ठ पुजारी सह रजरप्पा न्यास समिति के सचिव सुभाशीष पंडा के पिता अंबरनाथ पंडा (78 वर्ष) की मृत्यु हो गयी. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को दामोदर भैरवी संगम स्थल पर किया गया. बताया जाता है कि वे पिछले कई दिनों से बीमार थे. वे अपने पीछे भरा -पूरा परिवार छोड़ गये हैं. वे मायल स्थित कन्या मध्य विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं. सोमवार को मां छिन्नमस्तिके मंदिर के सभी पुजारियों ने मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की. शोक व्यक्त करनेवालों में अशेष पंडा, असीम पंडा, अजय पंडा, सुजीत पुंडा, सुबोध पंडा, रंजीत पंडा, लोकेश पंडा, पोपेश पंडा, सेठी पंडा, सरोज पंडा, पप्पू पंडा, छोटू पंडा, ब्रजेश पंडा आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










