महुआ बाजार में जाम का कहर, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें
जाम में फंसे वाहन चालक
Hajipur News : महुआ बाजार में भीषण सड़क जाम, थाना चौक से गांधी चौक तक घंटों फंसी रहीं सैकड़ों गाड़ियां.
महुआ (हाजीपुर) दिलीप कुमार की रिपोर्ट
Hajipur News : महुआ नगर परिषद सह अनुमंडल मुख्यालय बाजार में लगी भीषण सड़क जाम में सैंकड़ों छोटी-बड़ी गाड़ियां घंटों फंसी रही. इस दौरान आमलोगों को काफी परेशानी हुई. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम अचानक लगी जाम से थाना चौक से गांधी चौक तथा पुरानी बाजार और जवाहर चौक से थाना चौक तक पूरा बाजार सड़क जाम से अस्त व्यस्त हो गया.
गांधी चौक, पातेपुर और ताजपुर रोड पर जाम का संकट, लोगों को हुई भारी परेशानी
वहीं कुछ ही देर बाद गोला रोड,पातेपुर और ताजपुर रोड पर भी गाड़ियों की लंबी कतारे लग गई. जिससे आमलोगों को परेशानी होने लगी. बाजार की सड़कों पर लगी भीषण सड़क जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने ट्रैफिक पुलिस के अलावे ग्रामीण पुलिस बलों को कई जगहों पर तैनात कर दिया. तब जाकर डेढ़ से दो घंटे बाद जाम पर काबू पाया गया. इसके बाद धीरे धीरे लोग अपने गंतव्य को रवाना हुए.
Also Read : तस्वीरें बयां कर रहीं हकीकत! छपरा सदर अस्पताल की व्यवस्था फेल, मरीज को ले जाने के लिए जूझते रहे परिजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










