हाजीपुर : पुस्तैनी जमीन को लेकर चाचा ने भतीजे पर किया कुदाल से हमला, 6 महीने से चल रहा था विवाद
महुआ थाना पहुंचा घायल व्यक्ति
Mahua Land Dispute : महुआ थाना क्षेत्र के अलीपुर मुकुंद गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक चाचा ने अपने भतीजे पर कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया. यह घटना पुस्तैनी जमीन पर एस्बेस्टस लगाने का विरोध करने पर हुई.
Mahua Land Dispute : हाजीपुर के महुआ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को चाचा ने भतीजे पर हमला कर दिया है. जानकारी अनुसार भदवास पंचायत के अलीपुर मुकुंद गांव में पुस्तैनी जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर एक अधेड़ व्यक्ति पर उसके चाचा ने कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में घायल बालेंद्र राय को परिजनों ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. मामले की सूचना पुलिस को दी गई है.
पुस्तैनी जमीन को लेकर छह महीने से चल रहा था विवाद
जानकारी के अनुसार अलीपुर मुकुंद गांव निवासी बालेंद्र राय का अपने चाचा के हिस्से की पुस्तैनी जमीन खरीदने को लेकर करीब छह महीने से विवाद चल रहा था. बताया गया कि जमीन के पैसे के लेनदेन और कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता गया.
हाजीपुर की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
एस्बेस्टस लगाने का विरोध करने पर हुआ हमला
बताया गया कि जमीन पर एस्बेस्टस चढ़ाने का काम किया जा रहा था. बालेंद्र राय ने इसका विरोध किया. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और उन पर कुदाल से हमला कर दिया गया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए.
परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई. घायल बालेंद्र राय के परिजन उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे. चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज कराया जा रहा है.
पीड़ित ने कई लोगों पर लगाया आरोप
घटना के संबंध में बालेंद्र राय ने महुआ थाना में लिखित आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने कई लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है. पीड़ित पक्ष ने घटना के लिए जमीन विवाद को मुख्य वजह बताया है.
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और आवेदन में लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
जमीन कब्जे को लेकर बढ़ा था विवाद
बताया गया कि जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. पैसे के लेनदेन और जमीन पर अधिकार को लेकर विवाद धीरे-धीरे बढ़ा और आखिरकार मारपीट तक पहुंच गया.
Also Read : हाजीपुर में बाढ़ का खतरा, पिछले साल तबाही, अब फिर गंगा का दबाव, गनियारी में प्रशासन अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











