हाजीपुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

हाजीपुर के गांधी चौक स्थित रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस शव की शिनाख्त करने और मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के व्यस्त गांधी चौक स्थित रेलवे ट्रैक और टेंपो स्टैंड के समीप सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

टेंपो स्टैंड के पास मिला शव

बताया गया कि सोमवार सुबह गांधी चौक स्थित टेंपो स्टैंड के पास स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. काफी देर तक जब मृतक की पहचान नहीं हो सकी, तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी.

आसपास के लोगों से पुलिस ने की पूछताछ

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से मृतक के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी. इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

गुमशुदगी के मामलों को खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने शव को सदर अस्पताल के मर्चरी में सुरक्षित रखवाया है. मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है. इसके अलावा सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भी मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.


विज्ञापन
अभिषेक कुमार

लेखक के बारे में

By अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनकी सबसे अच्छी पकड़ क्राइम और राजनीति की खबरों पर है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन