एनएनसी कॉलेज में आज से शुरू होगी स्नातक परीक्षा, सात कॉलेजों के सैंकड‍़ों छात्र होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन

निरसू नारायण सिंह महाविद्यालय, हाजीपुर में मंगलवार से स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा प्रारंभ होगी. महाविद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और अनुमंडल क्षेत्र के सात महाविद्यालयों के सैकड़ों परीक्षार्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे.

विज्ञापन

Hajipur News : महुआ. के निरसू नारायण सिंह महाविद्यालय में मंगलवार से स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा प्रारंभ होगी. परीक्षा को लेकर महाविद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है. इस केंद्र पर अनुमंडल क्षेत्र के सात महाविद्यालयों के सैंकड़ों परीक्षार्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे. महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस परीक्षा में सरस्वती बलराम सिंह महाविद्यालय, गोरौल, एक्सेलेंट डिग्री कॉलेज, कन्हौली, जयमूरत राय एवं रामाशीष पूनम सिंह महाविद्यालय, जगदीशपुर (पातेपुर), सुरेश राय डिग्री कॉलेज, सुमेरगंज, रामशरण राय महाविद्यालय, पानापुर तथा रामलगन राय महाविद्यालय, राजापाकर के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. प्राचार्य धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. प्रथम पाली में गणित, रसायन शास्त्र, इतिहास एवं प्राचीन इतिहास विषयों की परीक्षा होगी, जबकि द्वितीय पाली में हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत तथा जंतु विज्ञान विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा केंद्र पर आवश्यक सुविधाओं के साथ प्रशासनिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है.


विज्ञापन
दिलीप कुमार

लेखक के बारे में

By दिलीप कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन