बाबा दरवेश्वर नाथ मंदिर में आस्था का सैलाब, 30 हजार से अधिक शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

Updated:
विज्ञापन

दरवेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ | Prabhat Khabar Network

सावन की दूसरी सोमवारी पर पातेपुर के बाबा दरवेश्वर नाथ धाम में 30 हजार से अधिक शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन

Hajipur News : (हाजीपुर ) सावन की दूसरी सोमवारी पर पातेपुर प्रखंड क्षेत्र में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही शिवभक्तों की लंबी कतार लगी रही. हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. पातेपुर के बाबा दरवेश्वर नाथ धाम में करीब 30 हजार से अधिक कांवरिया शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया. भीड़ को नियंत्रित करने में स्थानीय प्रशासन के साथ मंदिर कमेटी की ओर से तैनात वॉलेंटियरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के लिए मंदिर का द्वार रात करीब दो बजे ही खोल दिया गया था.

सुबह से शाम तक चलता रहा जलाभिषेक

प्रखंड के डभैच्छ स्थित अतिप्राचीन बाबा दरवेश्वर नाथ धाम में कांवरियों की भारी भीड़ जुटी. इसके कारण सुबह से शाम तक लगातार जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा. मंदिर कमेटी के अनुसार करीब 30 हजार से अधिक कांवरियों के अलावा आसपास के हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भी भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. यहां अर्धरात्रि के बाद शुरू हुआ जलाभिषेक सोमवार पूरे दिन जारी रहा.

अन्य शिवालयों में भी उमड़े श्रद्धालु

सावन की सोमवारी को लेकर पातेपुर बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर के शिवालय, पातेपुर थाना परिसर स्थित चक्रवर्ती धाम शिवालय, तिसिऔता थाना परिसर सहित अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. सभी प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही.

मेले में भी उमड़ी भीड़, पुलिस रही मुस्तैद

बाबा दरवेश्वर नाथ मंदिर और बाबा चक्रवर्ती धाम मंदिर परिसर में सोमवारी को लेकर मेले का भी आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन विभिन्न स्थानों पर मुस्तैद रहा. मंदिर कमेटी के वॉलेंटियरों ने भी श्रद्धालुओं की कतार व्यवस्थित करने और भीड़ नियंत्रित करने में सहयोग किया.


विज्ञापन
अभिषेक शाश्वत

लेखक के बारे में

By अभिषेक शाश्वत

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन