किसान-मजदूर संगठनों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, 19 मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

Updated:
विज्ञापन

शहर के डाकबंगला रोड से गुजरता किसान-मजदूर संगठनों का जुलूस.

हाजीपुर में संयुक्त किसान मोर्चा और श्रमिक संगठनों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया और अपनी 19 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर में भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने समेत अन्य मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय श्रमिक संगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सोमवार को जिला मुख्यालय में किसान-मजदूरों ने रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. शहर के अनवरपुर चौक पर जिले के किसान और मजदूर बड़ी संख्या में एकत्र हुए. इसके बाद संयुक्त बैनर तले जुलूस निकालकर समाहरणालय पहुंचे.

समाहरणालय गेट पर रोका, सड़क पर सभा

प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए समाहरणालय पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें मुख्य गेट पर रोक दिया. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने वहीं सड़क पर सभा शुरू कर दी. बाद में जिला प्रशासन की ओर से सदर अनुमंडल पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी नेताओं से वार्ता की. नेताओं ने उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा.

एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत प्रमुख मांगें

प्रदर्शनकारियों की 19 सूत्री मांगों में भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रद्द करने, किसानों के सभी उत्पादों की एमएसपी पर खरीद की गारंटी देने और किसानों व मजदूरों के सभी कर्ज माफ करने की मांग प्रमुख रही.

इसके अलावा चारों लेबर कोड रद्द करने, वीबी-जी राम जी योजना को वापस लेकर मनरेगा फिर से बहाल करने, बिजली का निजीकरण बंद करने और स्मार्ट मीटर वापस लेने की मांग की गई.

भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन देने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने वास और आवास से वंचित गरीबों को पांच-पांच डिसमिल जमीन देने तथा जमीन के पर्चाधारियों की बेदखली पर रोक लगाने की मांग भी की. इसके साथ ही भीषण महंगाई पर रोक लगाने और पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमत कम करने की मांग उठाई गई.

महिलाओं और कमजोर वर्गों पर अत्याचार रोकने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने महिलाओं, दलितों और कमजोर वर्गों के लोगों पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

किसान-मजदूर नेताओं ने किया नेतृत्व

प्रदर्शन का नेतृत्व ऐक्टू के जिला सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सीटू के दीनबंधु प्रसाद, अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के ललित घोष, खेग्रामस के जिला सचिव रामबाबू भगत, खेत मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष शिवजी राम, अखिल भारतीय किसान सभा के कमलेश्वर राय, ऐक्टू नेत्री संगीता देवी और शीला देवी ने किया. कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राजेंद्र पटेल, पवन कुमार सिंह, रामदेव प्रसाद राय, रमाशंकर भारती, दसई महतो, हेतु कुमार पासवान, सुरेंद्र सिंह, बच्चाबाबू, रामबाबू पासवान, शिवजी चौधरी, हरिंदर पासवान, मंजू देवी, ब्रह्मानंद राय, फुलदेव राय, राजेश राय समेत सैकड़ों किसान-मजदूर शामिल हुए.


विज्ञापन
देवेंद्र गुप्त

लेखक के बारे में

By देवेंद्र गुप्त

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन