बिहार राजस्व विभाग के एक्शन से मचा हड़कंप, एक महीने में 50 अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
Bihar Revenue Department Minister Dilip Jaiswal statement

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल

Bihar Revenue Department Action: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामलों पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. आठ अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ दंडात्मक एवं विभागीय कार्रवाई को मंजूरी दी गई है. रिश्वत, सरकारी जमीन से जुड़ी गड़बड़ी और प्रशासनिक लापरवाही के मामलों में सख्ती दिखाई गई है.

विज्ञापन

Bihar Revenue Department Action: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने आठ अंचल अधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई और विभागीय कार्यवाही को मंजूरी दी है. विभाग ने भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और दाखिल-खारिज में लापरवाही बरतने के आरोपों में यह कदम उठाया है. पिछले एक महीने के दौरान विभाग कुल 50 अधिकारियों और कर्मियों पर एक्शन ले चुका है.

कर्मचारी की पेंशन परमानेंट बंद

जहानाबाद के रतनीफरीदपुर के तत्कालीन अंचल निरीक्षक संतु कुमार राम को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. इस गंभीर आरोप में उनकी पेंशन में शत-प्रतिशत स्थायी कटौती का दंड दिया गया है. इसके अलावा, रोहतास के करगहर के तत्कालीन प्रभारी अंचल अधिकारी सुरजेश्वर श्रीवास्तव के खिलाफ बिना सूचना लगातार अनुपस्थित रहने के कारण आरोप पत्र गठित किया गया है.

रिश्वत मांगने और ट्रांसफर के बाद म्यूटेशन करने पर कार्रवाई

भागलपुर के नारायणपुर के तत्कालीन अंचल अधिकारी अजय कुमार सरकार के खिलाफ दाखिल-खारिज के बदले 5 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में विभागीय कार्यवाही चल रही है. मधेपुरा के मुरलीगंज के तत्कालीन अंचल अधिकारी जयप्रकाश स्वर्णकार पर ट्रांसफर होने के बाद भी बड़ी संख्या में दाखिल-खारिज मामलों का निपटारा करने का आरोप है, जिसके लिए उनसे जवाब मांगा गया है. रोहतास के डिहरी की तत्कालीन अंचल अधिकारी सीमा रानी के खिलाफ सरकारी भूमि के दस्तावेजों में जालसाजी और म्यूटेशन में गड़बड़ी के आरोपों पर जांच जारी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दस्तावेजों में हेरफेर पर थमा दंड

बांका के बौंसी के तत्कालीन अंचल अधिकारी विजय कुमार गुप्ता और नालंदा के एकंगरसराय के तत्कालीन राजस्व कर्मचारी आमोद कुमार पर एक ही दस्तावेज को पहले अस्वीकृत और बाद में स्वीकृत करने का आरोप है. इस गड़बड़ी के लिए विजय कुमार गुप्ता की पेंशन में दो साल के लिए 10 प्रतिशत कटौती का दंड दिया गया है, जबकि आमोद कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है. इसी तरह के मामले में बांका के बेलहर के तत्कालीन अंचल अधिकारी नागेन्द्र प्रसाद के खिलाफ भी आरोप पत्र गठित किया गया है.

इसे भी पढ़ें: खान सर के पार्टनर रहे निखिल सर ने लगाए गंभीर आरोप, बोले- इसने मेरा संस्थान मुझसे छीन लिया

बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसरों को बड़ा तोहफा, 16 बीएएस अधिकारी बने आईएएस, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन