बलसगरा में आस्था के साथ मना मंडा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2015 12:07 AM
फोटो फाइल संख्या 24 कुजू ए : मंडा का शुभारंभ करते समिति के लोग व तैयारी करते शिवभक्त कुजू. बलसगरा में मंडा पर्व रविवार को संपन्न हो गया. इससे पूर्व छऊ नृत्य कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा समिति के अध्यक्ष दिवाकर महतो, सचिव बालदेव राम व कोषाध्यक्ष राजकुमार महतो ने किया. रात में पश्चिम बंगाल के […]
फोटो फाइल संख्या 24 कुजू ए : मंडा का शुभारंभ करते समिति के लोग व तैयारी करते शिवभक्त कुजू. बलसगरा में मंडा पर्व रविवार को संपन्न हो गया. इससे पूर्व छऊ नृत्य कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा समिति के अध्यक्ष दिवाकर महतो, सचिव बालदेव राम व कोषाध्यक्ष राजकुमार महतो ने किया. रात में पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने रात भर ग्रामीणों का मनोरंजन किया. पंडित विनोद पांडेय ने 180 शिवभक्तों से पूजा अर्चना करायी. भक्तों ने अंगारों पर चल कर शिवभक्ति की परीक्षा दी. मौके पर समिति ने मेले का आयोजन किया. मंडा को सफल बनाने में कपिलदेव महतो, नरेश राम, रोहित राम, सुरेश राम, नारायण महतो, सकलदेव महतो, बसंत प्रजापति, परमेश्वर महतो, सुदर्शन महतो, हरिश महतो, मंगलदेव महतो, पारसनाथ महतो, सिकंदर महतो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










