...बिरहोर परिवार के घर की छत गिरी, लोग बचे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2015 8:04 PM

विज्ञापन

फोटो फाइल संख्या 11 कुजू ए: गिरा मकान कुजू. मुरपा बिरहोर टोला में रविवार की रात्रि एक बिरहोर परिवार के खपरैल घर की छत अचानक गिर गयी. उसमें सोये बिरहोर परिवार के लोग बाल- बाल बच गये. सोमवार की सुबह घटना की सूचना पाकर मांडू प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे. यहां उन्होंने बिरहोर […]

विज्ञापन

फोटो फाइल संख्या 11 कुजू ए: गिरा मकान कुजू. मुरपा बिरहोर टोला में रविवार की रात्रि एक बिरहोर परिवार के खपरैल घर की छत अचानक गिर गयी. उसमें सोये बिरहोर परिवार के लोग बाल- बाल बच गये. सोमवार की सुबह घटना की सूचना पाकर मांडू प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे. यहां उन्होंने बिरहोर परिवार से घटना की जानकारी ली. साथ ही बिरहोर परिवार को घर की मरम्मत कराने की बात कहते हुए लागत राशि देने का आश्वासन दिया. जानकारी के अनुसार महावीर बिरहोर, पत्नी बहामुनी बिरहोरिन रात्रि भोजन खाने के बाद अपनी पुत्री पूनम कुमारी (दो वर्ष), सुमन कुमारी (सात माह) के साथ खपरैल घर में सोये थे. एकाएक रात्रि करीब 10 बजे खपरैल घर की छत गिर गयी. हालांकि छत के गिरने से किसी प्रकार दुर्घटना नहीं घटी. इस संबंध में महावीर बिरहोर ने कहा कि उन्हें 15 वर्ष पूर्व प्रखंड द्वारा चहारदीवारी दी गयी थी. जिसमें उन्होंने अपनी मेहनत व राशि लगा कर चहारदीवारी में छत का निर्माण कराया था. उल्लेखनीय है कि रामगढ़ उपायुक्त गत छह मई को मुरपा पहुंच कर यहां के बिरहोर परिवारों को हाल चाल जानने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद मांडू प्रखंड विकास पदाधिकारी जयकुमार राम व अंचलाधिकारी रविंद्र कुमार को इन बिरहोर परिवार वालों के सही तरीके से रख रखाव के अलावे आठ परिवारों को इंदिरा आवास मुहैया कराने का निर्देश दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola