जिला प्रशासन का उद्देश्य जिले के विकास को नयी दिशा देना : उपायुक्त

Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 12 Jun 2026 10:39 PM

विज्ञापन

जिला प्रशासन का उद्देश्य जिले के विकास को नयी दिशा देना : उपायुक्त

विज्ञापन

रामगढ़. जिला स्तरीय डेवलपमेंट टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई. बैठक में जिले के समग्र विकास, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन की समीक्षा हुई. उपायुक्त ने बताया कि टास्क फोर्स के अंतर्गत विकास शाखा को दो अलग-अलग विंग में विभाजित किया गया है. प्रथम विंग जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट से संबंधित योजनाओं का संचालन करेगा. दूसरा विंग विभिन्न विकास योजनाओं के समन्वय एवं क्रियान्वयन का कार्य देखेगा. इसमें सीएसआर, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि तथा विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से जुड़ी योजनाएं शामिल रहेंगी. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य रामगढ़ के विकास को नई दिशा देना है. इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, आधारभूत संरचना, कौशल विकास और अन्य जनकल्याणकारी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण एवं दीर्घकालिक परियोजनाएं लागू की जायेंगी. उपायुक्त ने अधिकारियों को योजनाओं के चयन और क्रियान्वयन में स्थानीय आवश्यकताओं एवं जनहित को प्राथमिकता देने को कहा.

विकास योजनाओं को लेकर सुझाव भी लिये गये : बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों से विकास योजनाओं को लेकर सुझाव भी प्राप्त किये गये. उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों की जरूरतों के अनुसार व्यावहारिक और जनहितकारी प्रस्ताव उपलब्ध करायें. गृह रक्षक बहाली प्रक्रिया की भी समीक्षा की गयी. अधिकारियों ने बताया कि लगभग 16 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं. उपायुक्त ने सभी आवेदनों की पारदर्शी एवं त्रुटिरहित जांच के लिए विशेष स्क्रूटनी कमेटी गठित करने काे कहा.

नीट परीक्षा को लेकर भी हुई समीक्षा : नीट परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त आयोजन को लेकर भी समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने सभी केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने को कहा.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola