बरलंगा में शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर जनसभा की तैयारी, JMM नेताओं ने तैयारियों का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
लीड के साथ))) झामुमो नेताओं ने तैयारियों का लिया जायजा

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर बरलंगा में आयोजित होने वाली जनसभा की तैयारियों का झामुमो नेताओं ने जायजा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

गोला: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर चार अगस्त को बरलंगा के लुकैया टांड़ स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि व जनसभा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को रामगढ़ जिला झामुमो के संयोजक सदस्य एवं झारखंड आंदोलनकारी साथी पहुंचे.

नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आयोजन को सफल बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु का झारखंड आंदोलन में अतुलनीय योगदान रहा है और उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर लोग श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

निरीक्षण के दौरान चित्रगुप्त महतो, सोनाराम मांझी, महेंद्र मुंडा, जटाधारी साव, अकला उरांव, विजय राम, बरतू करमाली, साजिद अंसारी, महेश ठाकुर, हरिचरण मुंडा, रामरतन करमाली, सुनील राज चक्रवर्ती, आदित्य महतो, राजाराम महतो, पर्वत राम, गोविंद मुंडा, कीर्ति करमाली, जीतलाल टुडू, छोटू मांझी, केशव टुडू, निर्मल महतो, खुदीराम महतो, सुशांत कुमार, मुमताज उपस्थित थे.


विज्ञापन
Raj Kumar

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola