पटना के दीघा में गैस रिपेयरिंग दुकानदार की गोली मारकर हत्या, दुकान पर घुसकर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

Updated:
विज्ञापन
पटना: दुकान में घुसकर मिस्त्री की हत्या, सनसनी

सांकेतिक तस्वीर

पटना के दीघा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक गैस रिपेयरिंग दुकानदार की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Patna News: पटना के दीघा थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने गैस रिपेयरिंग दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी. गेट नंबर 95 के पास हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

दुकान पर घुसकर मारी गोली

दीघा थाना क्षेत्र के गेट नंबर 95 के पास शनिवार को अज्ञात बदमाशों ने गैस रिपेयरिंग मिस्त्री सुरेन्द्र साव की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, सुरेन्द्र साव रोज की तरह अपनी दुकान पर काम कर रहे थे. इसी दौरान कुछ बदमाश वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

वारदात के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुरेन्द्र साव को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या लेन-देन के विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

जल्द गिरफ्तारी का दावा

दीघा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. संदिग्धों की पहचान के लिए तकनीकी और स्थानीय स्तर पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस ने दावा किया है कि वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन