पटना: पूर्व विधायक रीतलाल यादव को भागलपुर जेल से पटना लाया गया, अदालत में हुई पेशी

Updated:
विज्ञापन
रीतलाल यादव की जेल बदली? कोर्ट का अहम निर्देश

रीतलाल यादव की फाइल फोटो

पूर्व विधायक रीतलाल यादव को भागलपुर जेल से पटना लाया गया था. लंबित मामलों के निष्पादन हेतु उन्हें पटना की बेऊर जेल में स्थानांतरित करने की मांग पर अदालत ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं. जानें आगे क्या होगा.

विज्ञापन

Former MLA Reetlal Yadav News: पूर्व विधायक रीतलाल यादव को शुक्रवार को भागलपुर जेल से पटना लाकर एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में पेश किया गया. अदालत में पेशी के बाद उन्हें पुनः भागलपुर जेल भेज दिया गया. रीतलाल यादव से जुड़े कई मामले पटना की एमपी-एमएलए अदालत में लंबित हैं, जिनमें खगौल थाना कांड संख्या 129/25 भी शामिल है.

लंबित मामलों के निष्पादन तक बेऊर जेल में रखने की मांग

सुनवाई के दौरान रीतलाल यादव के अधिवक्ता ने अदालत में आवेदन देकर अनुरोध किया कि पटना की विभिन्न अदालतों में उनके कई मामले लंबित हैं. ऐसे में मामलों के निष्पादन तक उन्हें पटना स्थित बेऊर जेल में रखा जाए, ताकि सुनवाई प्रक्रिया में सुविधा हो सके.

अदालत ने काराधीक्षक को दिया निर्देश

अदालत ने आवेदन पर सुनवाई के बाद भागलपुर जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि यदि इस संबंध में कोई प्रशासनिक बाध्यता या विशेष आदेश नहीं है तो रीतलाल यादव का भागलपुर जेल से बेऊर जेल स्थानांतरण किया जा सकता है.

छह माह के लिए किया गया था स्थानांतरण

गौरतलब है कि बिहार सरकार के आदेश पर रीतलाल यादव को छह माह के लिए भागलपुर जेल स्थानांतरित किया गया था. निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद प्रशासन ने उन्हें पुनः छह माह तक भागलपुर जेल में ही रखने का आदेश जारी किया था.

अवधि समाप्त होने की दी जानकारी

रीतलाल यादव के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि भागलपुर जेल में रखने की विस्तारित अवधि भी अब समाप्त होने वाली है. ऐसे में लंबित मामलों की सुनवाई को देखते हुए उन्हें पटना की बेऊर जेल में स्थानांतरित करने पर विचार किया जाना चाहिए.

कई मामलों में चल रही सुनवाई

एमपी-एमएलए अदालत में रीतलाल यादव से जुड़े कई मामलों की सुनवाई जारी है. अदालत में पेशी इसी क्रम में कराई गई थी. फिलहाल अदालत के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई प्रशासनिक स्तर पर की जाएगी.


विज्ञापन
Nitish Kumar

लेखक के बारे में

By Nitish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन