16 वर्षीय छात्रा का अपहरण, डेढ़ लाख फिरौती मांगने के बीच पुलिस ने सकुशल किया बरामद

Author Santosh kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
Featured Image

मुजफ्फरपुर से 16 वर्षीय छात्रा के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्कूल जाते समय छात्रा का अपहरण कर डेढ़ लाख की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

Schoolgirl kidnapped in Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिला के करजा थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय छात्रा के कथित अपहरण और फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया है, जबकि आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे.

स्कूल जाने के दौरान हुआ था अपहरण, मांगी गई थी फिरौती

पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, 28 जुलाई को छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी. इसी दौरान पार कोदरिया निवासी अमरजीत कुमार और प्रमोद राय ने उसका अपहरण कर लिया. जब परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद आरोपियों से संपर्क किया, तो छात्रा को सुरक्षित छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांगी गई. पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी.

पुलिस ने करजा चौक के पास से छात्रा को किया बरामद

शिकायत मिलने के बाद एक्शन में आई करजा थाना पुलिस ने शुक्रवार को करजा चौक के समीप से छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया. पुलिस छात्रा को थाने लाकर न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही थी.

थाने में नशे की हालत में पिता का हंगामा, पुलिस ने हिरासत में लिया

मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब छात्रा का पिता अत्यधिक शराब के नशे में थाने पहुंच गया. वह जबरन छात्रा को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा. पुलिसकर्मियों द्वारा रोके जाने पर उसने पुलिस के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की. ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है.

थानाध्यक्ष का बयान

"छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया है. मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. वहीं, थाने में हंगामा करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में छात्रा के पिता के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है." — राम एकबाल प्रसाद, थानाध्यक्ष, करजा थाना.


विज्ञापन
Santosh Kumar

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन