शनिवार को होगा रौतिनिया कचरा प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन, तैयारियां पूरी
कांटी विधायक ई. अजीत कुमार
मुजफ्फरपुर के रौतिनिया में शनिवार को कचरा प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन होने जा रहा है. इस प्लांट से करीब दो दर्जन गांवों को कचरा निस्तारण की समस्या से निजात मिलेगी. यह क्षेत्र में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगा.
Muzaffarpur News: मड़वन प्रखंड के रौतिनिया स्थित कचरा प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन शनिवार को किया जाएगा. उद्घाटन समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. प्लांट परिसर में आवश्यक मशीनों की स्थापना, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य जरूरी उपकरण लगा दिए गए हैं.
उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे अधिकारी
कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, नगर निगम के अधिकारियों के अलावा मड़वन प्रखंड के सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और इसके शुरू होने से रौतिनिया सहित आसपास के करीब दो दर्जन गांवों के लोगों को कचरा निस्तारण की समस्या से राहत मिलेगी.
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
विधायक ने कहा कि कचरा प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है. इसके संचालन से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे.
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जनसहयोग, सरकार और प्रशासन के समन्वित प्रयास का परिणाम है.
लोगों से शामिल होने की अपील
ई. अजीत कुमार ने क्षेत्रवासियों से उद्घाटन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस महत्वपूर्ण अवसर के साक्षी बनने की अपील की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए