Weather Update: 20 सितंबर तक छिटपुट बारिश के आसार, 35 डिग्री तक रहेगा तापमान
प्रतीकात्मक तस्वीर
दरभंगा के लिए 20 सितंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. इस दौरान हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश की संभावना है. जानें कब होगी अच्छी बारिश और कितना रहेगा तापमान.
Weather Update: ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग एवं जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र, डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर की ओर से 20 सितंबर तक का मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं और ज्यादातर स्थानों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है.
16 से 18 सितंबर के बीच बारिश के आसार
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 16 से 18 सितंबर के आसपास कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. इस दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. किसानों को स्थानीय मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गयी है.
बेगूसराय और पश्चिमी चंपारण में अच्छी बारिश का अनुमान
पूर्वानुमान में बेगूसराय और पश्चिमी चंपारण जिलों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना जतायी गयी है. वहीं अन्य स्थानों पर छिटपुट वर्षा का अनुमान है.
35 डिग्री तक पहुंच सकता है अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इस दौरान हवा मुख्य रूप से पूर्वा या दक्षिण-पूर्व दिशा से चल सकती है, जिसकी गति 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है.
यह भी पढ़ें
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए