PM सूर्य घर योजना के लंबित 197 ऋण आवेदनों का सात दिनों में होगा निष्पादन, DM ने दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

समीक्षात्मक बैठक में शामिल डीएम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत दरभंगा में 197 लंबित ऋण आवेदनों का निष्पादन सात दिनों में किया जाएगा. डीएम ने अधिकारियों को आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत करने और लाभुकों को सोलर संयंत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

दरभंगा: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में बैंकों के पास लंबित 197 ऋण आवेदनों का अधिकतम सात दिनों में निष्पादन करना होगा. डीएम कौशल कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय में बैंक पदाधिकारियों, विद्युत विभाग के अधिकारियों और अधिकृत वेंडरों के साथ समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया.

विज्ञापन

डीएम ने आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित या अस्वीकृत नहीं करने तथा लाभुकों को शीघ्र सोलर संयंत्र उपलब्ध कराने पर जोर दिया. उन्होंने अभियंताओं और अधिकृत वेंडरों को घर-घर जाकर योजना की जानकारी देने और उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया.

अस्वीकृत आवेदनों में आवश्यक सुधार कराकर दोबारा आवेदन कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा गया.

इस माह 3,000 से 4,000 नये आवेदन का लक्ष्य

जिले में इस माह 3,000 से 4,000 नये आवेदन प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. प्रत्येक सहायक और कनीय विद्युत अभियंता को कम-से-कम 100 इच्छुक उपभोक्ताओं की पहचान कर आवेदन कराने का लक्ष्य दिया गया.

डीएम ने अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप अभियान चलाकर अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने का निर्देश दिया.

हर वार्ड में कैंप लगाकर लिये जाएंगे आवेदन

नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में कैंप लगाकर आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है. नगर निगम पदाधिकारियों को लाभुकों को आवेदन करने से लेकर सोलर संयंत्र के अधिष्ठापन तक सहयोग उपलब्ध कराने को कहा गया.

डीएम ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि सहित अन्य विभागों के कर्मियों और अधिकारियों को भी योजना से जोड़ने के लिए विभागवार समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया.

बैंक और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा

समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त गरिमा लोहिया, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, विद्युत विभाग के अभियंता, एलडीएम, विभिन्न बैंकों के पदाधिकारी और अधिकृत वेंडर मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

दरभंगा में 50% किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी, 15 अक्टूबर तक 100% Farmer ID बनाने का लक्ष्य

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन