दरभंगा DM ने 15 अक्टूबर तक 100% किसानों का फार्मर ID बनाने का दिया टारगेट

Updated:
विज्ञापन

कृषि विभाग से संबंधित बैठक में शामिल डीएम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा जिले में 50% किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है, और 15 अक्टूबर तक शेष 50% किसानों की फार्मर ID बनाने का लक्ष्य रखा गया है. डीएम कौशल कुमार ने अधिकारियों को माइक्रो प्लान बनाकर इसे पूरा करने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

दरभंगा: जिले में अब तक करीब 50 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है. डीएम कौशल कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में 15 अक्टूबर तक शेष 50 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी कर Farmer ID बनाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को माइक्रो प्लान तैयार कर शेष किसानों को चिन्हित करने और अभियान चलाकर रजिस्ट्री का काम पूरा कराने को कहा.

बहेड़ी के लिए नोडल पदाधिकारी नामित

डीएम ने एसएओ सदर को बहेड़ी का नोडल पदाधिकारी नामित करते हुए शत-प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने का निर्देश दिया. नोडल पदाधिकारी को प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करने और लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया.

बैठक में पीएम-किसान योजना के लाभुकों का डाटा संकलित कर ऐसे किसानों की पहचान करने का निर्देश दिया गया, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री अब तक लंबित है.

पंचायतवार बनेगी कार्ययोजना

एपीडी आत्मा को हनुमाननगर में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य का नियमित अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया. डीएम ने पंचायतवार कार्ययोजना तैयार कर किसान सलाहकारों के माध्यम से किसानों को चिन्हित करने को कहा.

किसान सलाहकारों को पंचायतों में जाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने का निर्देश दिया गया, ताकि निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जा सके.

बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, अपर समाहर्ता राजस्व रोहित कुमार, डीएओ डॉ सिद्धार्थ, संबंधित एसएओ, बीएओ, डीएचओ, कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक और किसान सलाहकार उपस्थित थे.

सभी सीओ और राजस्व कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े थे.

यह भी पढ़ें

दरभंगा में 24 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, 21 आरोपित गिरफ्तार; 4.27 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन