चौरचन पूजा के दौरान नवविवाहिता को सांप ने डंसा, पाइप में छिपा था जहरीला सांप

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा के जोरजा गांव में चौरचन पूजा के दौरान एक 19 वर्षीय महिला रागिनी देवी को सांप ने डंस लिया. पूजा के दौरान दीप रखने गई महिला को पाइप में छिपे सांप ने काट लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई.

विज्ञापन

दरभंगा: बहरी थाना क्षेत्र के जोरजा गांव में सोमवार की शाम चौरचन पूजा के दौरान सर्पदंश से 19 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ गयी. महिला की पहचान जोरजा निवासी राजकरण की पत्नी रागिनी देवी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, रागिनी की शादी करीब छह माह पहले हुई थी. सर्पदंश के बाद परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए डीएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां उसे मेडिसिन क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया है.

विज्ञापन

दीप रखने गयी थी रागिनी, पाइप में छिपा था सांप

परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम रागिनी चौरचन पूजा कर रही थी. पूजा के दौरान दीप जलाकर उसे घर में रखी कोठी पर रखने गयी थी. इसी दौरान कोठी पर रखे पाइप में छिपे सांप ने उसके हाथ में डंस लिया.

सांप के काटने के बाद रागिनी की हालत बिगड़ने लगी. घटना के बाद घर में अफरातफरी मच गयी और परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए डीएमसीएच लेकर पहुंचे.

मेडिसिन क्रिटिकल केयर यूनिट में चल रहा इलाज

डीएमसीएच पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने रागिनी को मेडिसिन क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया. यहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें

बहेड़ी में जनसहयोग शिविर के दौरान कर्मियों की गैरहाजिरी पर विधायक सख्त, बाजार से अतिक्रमण हटाने पर जोर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन