24 घंटे में दरभंगा पुलिस का बड़ा एक्शन, 21 आरोपित गिरफ्तार, 4.27 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला
प्रतीकात्मक तस्वीर (AI जनरेटेड)
दरभंगा जिले में पुलिस ने बीते 24 घंटे में 21 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. इस दौरान पुलिस ने 18 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और 12 लीटर देसी शराब भी बरामद की है.
दरभंगा: जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. बीते 24 घंटे के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर पुलिस ने 21 आरोपितों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार सभी 21 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
21 गिरफ्तारी, बाइक और 18 मोबाइल बरामद
पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अभियान के दौरान एक मोटरसाइकिल जब्त की गयी. इसके अलावा 18 मोबाइल फोन और एक बैग भी बरामद किया गया.
शराब के खिलाफ चलाये गये अभियान में पुलिस ने 12 लीटर देसी शराब बरामद की. पुलिस ने शराबबंदी को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की.
41 वारंट का हुआ निष्पादन
लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर भी पुलिस ने विशेष अभियान चलाया. इस दौरान 21 जमानतीय और 17 अजमानतीय वारंट का निष्पादन किया गया.
वहीं, 107 लोगों का चरित्र सत्यापन कराया गया. पुलिस ने 23 पासपोर्ट का भी सत्यापन किया.
वाहन जांच में 4.27 लाख रुपये जुर्माना
यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की. वाहन जांच और सम्मन के माध्यम से कुल 4 लाख 27 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया.
एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के अनुसार, जिले में अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई, लंबित वारंटों के निष्पादन, शराबबंदी के अनुपालन और वाहन जांच को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें
चौरचन पूजा में 19 वर्षीय नवविवाहिता को सांप ने डंसा, DMCH में भर्ती
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए