फर्जी चालान बनाकर ले जाया जा रहा था चोरी का तार, मुजफ्फरपुर में पुलिस ने दबोचा

Author Chandan|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

फर्जी चालान बनाकर ले जाया जा रहा था चोरी का तार, मुजफ्फरपुर में पुलिस ने दबोचा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर पुलिस ने फर्जी चालान के साथ 1144 किलो बिजली तार और पिकअप वैन जब्त की है। चालक गिरफ्तार, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले की सदर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के संदेह में एल्यूमिनियम बिजली तार से लदे एक पिकअप वैन को जब्त किया है. पुलिस ने मौके से चालक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, जबकि वाहन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना पर नाकेबंदी

पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 8:10 बजे गश्ती के दौरान सूचना मिली कि लालू-राबड़ी मोड़ की ओर से एक पिकअप वैन (BR01GR0459) में चोरी का बिजली तार लोड कर ले जाया जा रहा है. सूचना पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने मधुबनी न्यू फोरलेन स्थित हनुमान मंदिर के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया.

भागने की कोशिश कर रहा चालक दबोचा गया

सुबह करीब 8:30 बजे संदिग्ध पिकअप वहां पहुंची. पुलिस को देखते ही चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा, लेकिन गश्ती दल ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा कर उसे पकड़ लिया. पकड़ा गया आरोपी नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के छकौड़ी बिगहा का रहने वाला रमेश कुमार (26) है.

तलाशी में मिला 29 बंडल तार, फर्जी निकला चालान

पिकअप की तलाशी लेने पर एल्यूमिनियम बिजली तार के 29 बंडल बरामद हुए. चालक द्वारा दिखाए गए 1144 किलोग्राम तार के चालान की फोटोकॉपी जांच में पूरी तरह फर्जी पाई गई.

पटना के वाहन मालिक पर भी केस दर्ज

पूछताछ में चालक ने बताया कि वाहन का मालिक पटना के आगमकुआं का रहने वाला विकास कुमार है. सदर थाना पुलिस ने चालक रमेश और मालिक विकास कुमार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन