मुजफ्फरपुर में इलाज के दौरान चालक की मौत, वाहन मालिक पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

वाहन मालिक पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर में वाहन चालक की मौत से सनसनी. परिजनों का आरोप, मालिक ने की पीट-पीटकर हत्या. गुस्साए ग्रामीणों ने प्लांट पर किया जोरदार हंगामा.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के गरहाँ थाना क्षेत्र स्थित मुरादपुर भरत गांव में एक वाहन चालक की इलाज के दौरान मौत होने से इलाके में तनाव फैल गया है. मृतक की पहचान मुरादपुर भरत गांव निवासी जनक सहनी के 41 वर्षीय पुत्र अशोक सहनी के रूप में हुई है. परिजनों ने वाहन मालिक पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. मौत की खबर मिलते ही गांव में आक्रोश भड़क गया और सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

वाहन मालिक पर हत्या का गंभीर आरोप

परिजनों के अनुसार अशोक सहनी ककराचक गांव निवासी सुरेश भगत के यहां पिकअप वैन और कार चलाने का काम करता था. मृतक की पत्नी किरण देवी और बेटी काजल ने बताया कि 18 सितंबर की रात अशोक के साथ बुरी तरह मारपीट की गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आरोप है कि घटना के बाद वाहन मालिक ने गुपचुप तरीके से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया. हालत बिगड़ने पर उसे एसकेएमसीएच (SKMCH) रेफर कर दिया गया, जहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया.

prabhat khabar - 2026-09-22T205140.207.jpg

Protest in Muzaffarpur: आक्रोशित ग्रामीणों ने वाटर प्लांट पर किया हंगामा

घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर वाहन मालिक के वाटर प्लांट पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे. बवाल बढ़ता देख संचालक प्लांट में ताला जड़कर फरार हो गया. पुलिस ने वाहन मालिक की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर छापेमारी भी की है.

आठ बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

अशोक सहनी अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था और उसकी मजदूरी से ही घर का भरण-पोषण होता था. मृतक की आठ बेटियां हैं. पिता की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

पुलिस कर रही मामले की गहन जांच

इस पूरे प्रकरण पर गरहाँ थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मारपीट का मामला प्रतीत हो रहा है. पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से पूछताछ और जांच कर रही है. पीड़ित परिवार की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर के बोचहां में सामान खरीदने जा रहे मजदूर को बाइक ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन