पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव, गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकानदार को दुकान में घुसकर मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजधानी पटना में अपराधियों का दुस्साहस जारी है. दीघा थाना क्षेत्र में एक गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकानदार को दुकान में घुसकर गोली मार दी गई. गंभीर रूप से घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Patna Crime: राजधानी पटना में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार रात दीघा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गैस चूल्हा रिपेयरिंग का काम करने वाले एक दुकानदार को गोली मार दी. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. गंभीर रूप से घायल दुकानदार को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

दुकान में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली

जानकारी के अनुसार दीघा थाना क्षेत्र के गेट नंबर-95 के पास गैस चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले सुरेंद्र राम अपनी दुकान पर मौजूद थे. इसी दौरान अपराधी वहां पहुंचे और उन्हें गोली मार दी. गोली लगते ही सुरेंद्र राम गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जबकि अपराधी मौके से फरार हो गए.

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

स्थानीय लोगों की मदद से घायल दुकानदार को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. पुलिस ने इलाके में छापेमारी अभियान भी शुरू कर दिया है और विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.

गोली मारने का कारण स्पष्ट नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों ने सुरेंद्र राम को किस कारण गोली मारी. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन