कल रांची में होगा क्षत्रिय गौरव मंच का महिला सम्मेलन, एकजुटता और संस्कार का दिया जाएगा संदेश

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 1 आर-1: महिला सम्मेलन को लेकर रामगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देती क्षत्रिय गौरव मंच के पदाधिकारी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में क्षत्रिय गौरव मंच द्वारा महिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, संस्कार और राष्ट्र की अखंडता को मजबूत करना है।

विज्ञापन

रामगढ़: क्षत्रिय गौरव मंच की ओर से शहर के रेड चिल्ली रेस्टोरेंट में महिला सम्मेलन को लेकर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई. मंच की प्रदेश अध्यक्ष पूनम सिंह ने बताया कि दो अगस्त को पुराना विधानसभा परिषद विधायक क्लब धुर्वा रांची में महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज में संस्कार, आपसी सम्मान और एकजुटता बनाए रखने के लिए संगठन की मजबूत भूमिका होती है. उन्होंने कहा कि समाज को संगठित कर राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करना ही सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है, जो देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा.

उन्होंने कहा कि इतिहास में क्षत्राणियों ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ साहसपूर्वक संघर्ष किया है. आज भी यदि ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं तो महिलाएं पीछे नहीं हटेंगी और देश की एकता, अखंडता व सम्मान की रक्षा के लिए हरसंभव योगदान देंगी.

मौके पर मंच की सचिव पूजा सिंह, अरुण सिंह, रीना सिंह, कविता सिंह, रश्मि सिंह, किरण सिंह, प्रियंका सिंह, बिंदु सिंह, रीता सिंह, जेपी सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola