रामगढ़ : करमा पूजा पर आरएच पब्लिक स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाया हुनर
हाथों में उकेरी गई मेहंदी का रंग.| Prabhat Khabar Network
आरएच पब्लिक स्कूल में करमा पूजा पर छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता हुई. जूनियर-सीनियर वर्ग की छात्राओं ने आकर्षक डिजाइन बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया.
कुजू से धनेश्वर / प्रदीप की रिपोर्ट
कुजू (रामगढ़). करमा पूजा के अवसर पर आरएच पब्लिक स्कूल बूढ़ाखाप में छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक कौशल को प्रोत्साहित करने के लिए मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. करमा पर्व की लोक संस्कृति और परंपरा से विद्यार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.
हथेलियों पर आकर्षक मेहंदी डिजाइन
प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग की छात्राओं ने भाग लिया. कलाम, कल्पना, शहीद निर्मल महतो और गांधी हाउस की छात्राओं ने अपनी हथेलियों पर आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाकर कला का प्रदर्शन किया. छात्राओं की रचनात्मकता और उत्साह से विद्यालय परिसर करमा पर्व के रंग में रंगा नजर आया.
जूनियर वर्ग में शिवानी और आयुषी प्रथम
जूनियर वर्ग में कल्पना हाउस की शिवानी कुमारी (कक्षा पांच) और कलाम हाउस की आयुषी (कक्षा चार) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. शहीद निर्मल महतो हाउस की प्रीति कुमारी और कलाम हाउस की लक्ष्मी कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं.
तीसरे स्थान पर शहीद निर्मल महतो हाउस की रिया कुमारी तथा गांधी हाउस की अंजलि कुमारी और कशिश नाज रहीं.
सीनियर वर्ग में अनवी कुमारी ने मारी बाजी
सीनियर वर्ग में गांधी हाउस की अनवी कुमारी (कक्षा 10) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. शहीद निर्मल महतो हाउस की साक्षी प्रिया और दीपिका तथा गांधी हाउस की अनुष्का कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं. तीसरे स्थान पर कलाम हाउस की आभा तथा गांधी हाउस की अनुष्का कुमारी और संजना सोरेन रहीं.
संस्कृति और परंपरा से जोड़ती हैं ऐसी गतिविधियां
इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्ष प्रीति कुमारी, प्रबंधक संतोष कुमार महतो और प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिन्हा ने विजेता व प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें अपनी संस्कृति, परंपरा और लोकपर्वों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं घनश्याम महतो, शिव प्रसाद, नोमान अंसारी, अजय डिसिल्वा, संतोष महतो, शंकर महतो, कौलेश्वर महतो, राजू करमाली, निलेश कुमार, आरएन उपाध्याय, शहनाज प्रवीण, देवन्ती कुमारी, कविता कुमारी, रेखा कुमारी, किरण कुमारी, पबिता कुमारी, बबीता कुमारी और ममता कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा.हा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए