जेपीएससी परीक्षा में कथित घोटाले के विरोध में भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस

Updated:
विज्ञापन
फोटो फाइल 31आर-5-14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित घोटाले के विरोध में रामगढ़ में मशाल जुलूस में शामिल भाजपा कार्यकर्ता. | Prabhat Khabar Network

मशाल जुलूस में शामिल भाजपा कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ में जेपीएससी परीक्षा में कथित घोटाले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर निष्पक्ष जांच की मांग की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

विज्ञापन

रामगढ़: रामगढ़ कैंट मंडल भाजपा की ओर से शुक्रवार को जेपीएससी परीक्षा में कथित घोटाले के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने किया. मशाल जुलूस फुटबॉल ग्राउंड से शुरू होकर सुभाष चौक तक निकाला गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की. शिक्षा मंत्री के खिलाफ भी विरोध जताया.

मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, महामंत्री सौरभ जायसवाल, मंत्री आकाश गुप्ता, निशा सिन्हा, सुदीप मिश्रा, दिनेश सिंह, शशि शेखर सिंह, सरदार अनमोल सिंह, शीतल सिंह, छोटन सिंह, महेंद्र प्रजापति, राजेश ठाकुर, नरेंद्र चंचल, तरुण शाह, मनोज सिंह, सूरज पासवान, संजय अग्रवाल, महेश चौधरी, संजय श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, मणिशंकर ठाकुर, बैजू नाथ सिंह, नीरज सिंह, राहुल रजक, राहुल चौहान और आदित्य सिंह उपस्थित थे.


विज्ञापन
Md

लेखक के बारे में

By Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola