शहर में चेन स्नैचरों का बढ़ता आतंक, 24 घंटे में तीन महिलाओं को बनाया निशाना

Updated:
विज्ञापन
पीड़ित महिला

पीड़ित महिला

शहर में चेन स्नैचरों का आतंक बढ़ गया है. पिछले 24 घंटों में तीन अलग-अलग इलाकों में हुई घटनाओं ने पुलिस की गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. महिलाओं में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

शहर में स्नैचरों का आतंक बढ़ गया है. पिछले 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग इलाकों में चेन स्नैचिंग की घटनाओं ने पुलिस गश्ती पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोनारी और साकची के बाद अब उलीडीह में उचक्कों ने वारदात को अंजाम दिया है.

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को बनाया निशाना

ताजा मामला उलीडीह थाना क्षेत्र का है. शनिवार सुबह संकोसाई रोड नंबर-1 में मॉर्निंग वॉक पर निकली आशा रानी षाडंगी के गले से उचक्के ने करीब तीन लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन छीन ली. पैदल आया आरोपी पलक झपकते ही फरार हो गया. महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

इससे पूर्व शुक्रवार को दिनदहाड़े सोनारी में महिला से चेन छीनी गई थी. वहीं, देर शाम साकची में पुलिस मुख्यालय और समाहरणालय के समीप भी एक महिला को निशाना बनाया गया.

24 घंटे में तीन वारदातों से महिलाओं में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.


विज्ञापन
भूमि शर्मा

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola