बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने बांटे पैसे, बाहरी लोगों को बुलाया', बिहार बीजेपी चीफ ने कहा- पीके ने कानून का मजाक उड़ाया

Updated:
विज्ञापन
संजय सरावगी की फाइल फोटो

संजय सरावगी की फाइल फोटो

Bankipur By Election: बांकीपुर उपचुनाव के मतदान के बाद बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में पैसे बांटे गए, बाहरी लोगों को बुलाया गया और मतदान के दिन आचार संहिता का उल्लंघन किया गया. साथ ही भाजपा उम्मीदवार की प्रचंड जीत का भी दावा किया.

विज्ञापन

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मतदान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने जन सुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि चुनाव के दौरान प्रशांत किशोर ने पैसे बांटे और प्रचार के लिए बाहरी लोगों को बुलाया. साथ ही कहा कि मतदान के दिन उनका व्यवहार हताशा से भरा हुआ था.

'चुनाव में खूब पैसा बांटा गया'

संजय सरावगी ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने जमकर पैसा बांटा. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार के लिए बड़ी संख्या में बाहरी लोगों को भी बुलाया गया. उनके मुताबिक, यह पूरा चुनाव प्रभावित करने की कोशिश थी.

'मतदान के दिन फ्रस्ट्रेशन में थे प्रशांत किशोर'

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मतदान के दिन प्रशांत किशोर पूरी तरह हताश नजर आए. वह कई गाड़ियों के काफिले के साथ अलग-अलग जगह घूमते रहे. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर थाने में बैठकर कानून का मजाक उड़ाते रहे, जबकि आचार संहिता के दौरान ऐसा करना उचित नहीं है.

भाजपा उम्मीदवार की होगी प्रचंड जीत- संजय सरावगी

संजय सरावगी ने भरोसा जताया कि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा बड़ी जीत दर्ज करेंगे. उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम को लेकर पार्टी पूरी तरह आश्वस्त है और इसमें किसी तरह की कोई शंका नहीं है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कम मतदान पर क्या बोले?

मतदान प्रतिशत कम रहने के सवाल पर सरावगी ने कहा कि उपचुनावों में मतदान आमतौर पर कम होता है. उन्होंने याद दिलाया कि जब नवीन किशोर सिन्हा का निधन हुआ था. उसके बाद नितिन नवीन उपचुनाव लड़े थे. तब करीब 19 प्रतिशत ही पोल हुआ था.

पहले हुए बांकीपुर उपचुनाव में भी मतदान प्रतिशत काफी कम रहा था. इस बार बारिश के बावजूद करीब 35 प्रतिशत मतदान हुआ, जो सामान्य स्थिति है.

'मीडिया में दिखे, जनता में नहीं'

भाजपा अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि प्रशांत किशोर पूरे चुनाव के दौरान मीडिया में तो खूब दिखाई दिए, लेकिन जनता में वे नहीं दिखे. उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है.

राजद पर भी साधा निशाना

बिहार बीजेपी चीफ ने राजद पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि राजद का सुपरा साफ है. नेता प्रतिपक्ष चुनाव के बीच एक-एक महीने बाहर रहे. यूरोप की ठंडी हवा खा रहे थे. विधानसभा का सत्र चल रहा था और वे गायब थे. उनको बिहार के लोगों से मतलब नहीं है. बिहार के समस्या से मतलब नहीं है.

Also Read: क्या मंत्री दीपक प्रकाश पूरे 5 साल पद पर बने रहेंगे? देवेश कुमार के इस्तीफे से टला संकट, लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई


विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन