Bihar New Rail Line: बिहार में 976 करोड़ से बिछेंगी 4 नई रेल लाइनें, पटना समेत इन रूटों पर रोज चलेंगी 22 नई ट्रेनें

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar New Rail Line: बिहार में रेलवे ने पटना के सबसे व्यस्त दानापुर-फतुहा रेल रूट को बड़ा बनाने का फैसला लिया है. करीब 976 करोड़ रुपये की इस परियोजना से नई रेल लाइनें बिछेंगी. इससे ज्यादा ट्रेनें चलेंगी, देरी कम होगी, माल ढुलाई आसान होगी और यात्रियों को बेहतर सफर का फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

Bihar New Rail Line: भारतीय रेलवे ने बिहार में रेल व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर-फतुहा रेलखंड पर 29 किलोमीटर लंबी मल्टीट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी मिल गई है. इस काम पर करीब 976 करोड़ रुपये खर्च होंगे. परियोजना पूरी होने के बाद पटना के सबसे व्यस्त रेल रूट पर ट्रेनों का संचालन पहले से ज्यादा आसान और तेज होगा.

विज्ञापन

पटना के सबसे व्यस्त रेल रूट को मिलेगी राहत

दानापुर-फतुहा रेलखंड पूर्व मध्य रेलवे का सबसे ज्यादा व्यस्त रूट माना जाता है. यहां अभी ट्रेनों की संख्या लगभग पूरी क्षमता तक पहुंच चुकी है. नई रेल लाइन बनने के बाद इस रूट पर ट्रेनों का दबाव कम होगा और भविष्य में ज्यादा ट्रेनों को आसानी से चलाया जा सकेगा.

कहां-कहां बिछेंगी नई रेल लाइनें

इस परियोजना के तहत दानापुर से पटना के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन बनाई जाएगी. पटना से राजेंद्र नगर और पटना साहिब के बीच तीसरी लाइन बिछेगी. वहीं पटना साहिब से फतुहा तक तीसरी और चौथी रेल लाइन का निर्माण होगा. इससे ट्रेनों की आवाजाही पहले से ज्यादा आसान होगी.

ट्रेनों की लेटलतीफी होगी कम

नई रेल लाइन बनने से ट्रेनों को एक-दूसरे के गुजरने या आगे निकलने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इससे ट्रेन संचालन बेहतर होगा और समय पर ट्रेनों के चलने में मदद मिलेगी.

हर दिन चल सकेंगी 22 नई यात्री ट्रेनें

रेलवे के मुताबिक परियोजना पूरी होने के पहले ही साल इस रूट पर हर दिन 22 अतिरिक्त यात्री ट्रेनें और 18 अतिरिक्त मालगाड़ियां चलाने की क्षमता तैयार हो जाएगी. इससे यात्रियों को ज्यादा ट्रेनों का विकल्प मिलेगा और मालगाड़ियों की आवाजाही भी आसान होगी.

हर साल 52 लाख टन ज्यादा माल ढुलाई

इस रेल परियोजना के बाद हर साल करीब 52 लाख टन अतिरिक्त माल ढुलाई की जा सकेगी. इससे कोयला, सीमेंट, खनिज और दूसरे औद्योगिक सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाना आसान और तेज होगा.

दानापुर-फतुहा परियोजना दिल्ली-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-किऊल-भागलपुर-खाना-हावड़ा रेल रूट को चार लाइन वाला बनाने की बड़ी योजना का हिस्सा है. यह रूट रेलवे के एनर्जी, मिनरल और सीमेंट कॉरिडोर में शामिल है, जहां बड़ी मात्रा में सामान की ढुलाई होती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

चौसा पावर प्लांट को भी मिलेगा फायदा

बक्सर जिले के चौसा में बन रहे 2120 मेगावाट के पॉवर हाउस को भी इस परियोजना का सीधा फायदा मिलेगा. इस बिजलीघर के लिए कोयला और दूसरी जरूरी सामान रेल से लाई जाएगी. नई रेल लाइन बनने के बाद इन सामानों की सप्लाई बिना रुकावट के हो सकेगी.

दानापुर-फतुहा रेलखंड की क्षमता बढ़ने से पूर्व मध्य रेलवे के पूरे पटना मंडल में ट्रेन संचालन बेहतर होगा. इससे लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ-साथ मेमू ट्रेनों का विस्तार करना भी आसान होगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार सरकार बैंकों से लेगी 21000 करोड़ का लोन, राज्य में रफ्तार पकड़ेगा सड़क और पुलों का निर्माण



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन