बिहार सरकार बैंकों से लेगी 21000 करोड़ का लोन, राज्य में रफ्तार पकड़ेगा सड़क और पुलों का निर्माण

Updated:
विज्ञापन

बिहार सीएम सम्राट चौधरी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Government: बिहार में सड़कों और पुलों के जाल को मजबूत करने के लिए सम्राट चौधरी सरकार बैंकों से 21000 करोड़ रुपये का लोन ले रही है. इस राशि से 50 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं पर काम होगा. कर्ज चुकाने के लिए नए स्टेट हाईवे पर कमर्शियल गाड़ियों से टोल वसूला जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Government: बिहार की सम्राट चौधरी सरकार राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर का कायाकल्प करने के लिए बैंकों से 21 हजार करोड़ रुपये का बड़ा कर्ज लेने जा रही है. इस लोन को लेकर नाबार्ड और अन्य बैंकों के साथ अंतिम दौर की बातचीत जारी है. यह राशि बिहार राज्य पथ विकास निगम और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के जरिए ली जाएगी, जिसे राज्य में बड़ी सड़कों और पुलों के निर्माण पर खर्च किया जाएगा.

विज्ञापन

50 करोड़ से ऊपर की बड़ी परियोजनाओं पर खर्च होगी रकम

इस लोन की राशि का इस्तेमाल राज्य की उन परियोजनाओं में होगा जिनकी लागत 50 करोड़ रुपये से अधिक है. पथ निर्माण विभाग के अनुसार ब्याज दर को लेकर बैंकों से सहमति बनते ही जल्द ही करार कर लिया जाएगा.

इस योजना के तहत 15 हजार करोड़ रुपये सड़क निर्माण के लिए पथ विकास निगम को और 6 हजार करोड़ रुपये पुल निर्माण निगम को दिए जाएंगे. किन परियोजनाओं पर यह पैसा खर्च होगा, उसकी लिस्ट तैयार हो चुकी है.

कैसे चुकाया जाएगा 21 हजार करोड़ का कर्ज?

सरकार ने बैंकों से मिलने वाले इस लॉन्ग टर्म लोन को चुकाने का पूरा खाका तैयार कर लिया है. इस कर्ज का गारंटर पथ निर्माण विभाग बनेगा. इसे चुकाने के लिए राज्य में बनने वाले नए स्टेट हाईवे और बड़े पुलों पर टोल टैक्स लगाया जाएगा.

हाल ही में सम्राट कैबिनेट ने राज्य की सड़कों पर टोल वसूलने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ किया है कि एनएच की तर्ज पर सिर्फ कमर्शियल गाड़ियों से टोल लिया जाएगा, जबकि निजी गाड़ियों को इससे छूट रहेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

2027 तक 4 घंटे में पटना पहुंचने का बड़ा लक्ष्य

बिहार सरकार का लक्ष्य है कि 2027 तक राज्य के किसी भी कोने से सड़क मार्ग के जरिए 4 घंटे में पटना पहुंचा जा सके. इसी सोच के तहत एक्सप्रेसवे, सड़कों के चौड़ीकरण, नए गंगा पथ और पुल-पुलियों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. 21 हजार करोड़ का लोन मिलते ही इन सभी प्रोजेक्ट्स के काम में और तेजी आएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में लगातार तीन खराब रहेगा मौसम का हाल, IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन