Bihar Weather Alert: बिहार में लगातार तीन खराब रहेगा मौसम का हाल, IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

बिहार मौसम खबर
Bihar Weather Alert: बिहार के कई जिलों में अगले तीन दिन बारिश के आसार हैं. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. आइये जानते हैं किस दिन किस जिले में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.
Bihar Weather Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 72 घंटे के लिए जारी किए पूर्वानुमान में बताया कि बिहार के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी रह सकता है. 1 अगस्त को बिहार के 18, 2 अगस्त को बिहार 27, और 3 अगस्त को बिहार के 25 जिलों में बारिश हो सकती है. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
1 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 1 अगस्त को कैमूर, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, सारण, सीवान, गोपालगंज, ईस्ट चंपारण, वेस्ट चंपारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलने, भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है.
2 अगस्त को अधिकांश जिलों में बारिश के आसार
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, नालंदा, गया, शेखपुरा, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी समेत 27 जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलने, बारिश होने और वज्रपात की संभावना है.
इस दिन बक्सर, कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, कटिहार, भागलपुर, बांका और मुंगेर में मौसम साफ रहने के आसार हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
3 अगस्त को मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी समेत 25 जिलों में खराब रह सकता है मौसम
मौसम विभाग ने 3 अगस्त को जमुई, बांका, कटिहार, मुंगेर, किशनगंज, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, शिवहर, सीवान, वैशाली, सीतामढ़ी, गोपालगंज, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर समेत 25 जिलों में बारिश के आसार हैं. इन जिलों में तेज हवा चलने के साथ वज्रपात की भी संभावना है.
इस दिन बक्सर, कैमूर, औरंगाबाद, नालंदा, बेगूसराय और पटना में मौसम साफ रह सकता है.
इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार की बहन ने कहा- भाई को 5 साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था, निशांत की शादी पर भी बोलीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By परितोष शाही
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










