बेरोजगारी विवाद में पति ने उठाया खौफनाक कदम, नमाज पढ़कर लौटी पत्नी पर फेंका तेजाब, जानें पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन
पत्नी पर तेजाब हमला, आरोपी पति फरार (AI सांकेतिक तस्वीर)

पत्नी पर तेजाब हमला, आरोपी पति फरार (AI सांकेतिक तस्वीर)

UP News: अलीगढ़ में घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी पर तेजाब से हमला कर दिया। नमाज पढ़कर लौटी महिला पर पैसे देने के बहाने बुलाकर आरोपी ने यह खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. महिला गंभीर रूप से झुलस गई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है, वहीं आरोपी पति फरार है.

विज्ञापन

UP News: अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया. नमाज पढ़कर घर लौटी महिला को आरोपी ने पैसे देने के बहाने बुलाया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया. तेजाब से महिला का चेहरा, कंधा, हाथ और पैर गंभीर रूप से झुलस गए. पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है.

बेरोजगारी को लेकर पति-पत्नी में होता था विवाद

यह घटना शाहजमाल स्थित अहमद नगर की है. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला यास्मीन अपने पति आबाद के साथ किराये के मकान में रहती थी. पति के काम नहीं करने और आर्थिक परेशानियों को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी. इसी विवाद के चलते कुछ दिन पहले आबाद घर छोड़कर चला गया था.

पैसे देने के बहाने बुलाया और फेंक दिया तेजाब

पुलिस जांच में सामने आया कि शुक्रवार को यास्मीन नमाज पढ़कर घर लौटी थी. इसी दौरान उसके पति का फोन आया और उसने पैसे देने के लिए घर आने की बात कही. महिला ने जब दरवाजा खोला तो आरोप है कि आबाद ने उस पर तेजाब डाल दिया और मौके से भाग निकला.

अस्पताल में चल रहा महिला का इलाज, आरोपी की तलाश जारी

तेजाब गिरने से महिला का चेहरा, कंधा, दोनों हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गए. उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद महिला को एंबुलेंस की मदद से मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. पत्नी ने पति के बेरोजगार होने को लेकर परेशानी बताई है, जबकि पुलिस जांच में पति की ओर से शक किए जाने की बात भी सामने आई है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जाएगी.

Also Read: सावन में स्कूल जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, यूपी के इस जिले में हर शनिवार और सोमवार रहेगी छुट्टी


विज्ञापन
Khushboo Kumari

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola